लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Toyota Hyryder Aero Black Edition Launch

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

[

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने आज 12 अगस्त को इंडियन मार्केट में अपनी पॉपुलर SUV हाइराइडर का लिमिटेड-रन ‘एयरो ब्लैक एडिशन’ स्टाइलिंग पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस खास पैकेज की कीमत ₹31,999 रखी गई है, जो चुनिंदा पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ट्रिम्स में उपलब्ध होगा। नया लुक कार के एक्सटीरियर को पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम बनाता है। कार MG की एस्टर और हुंडई क्रेटा जैसी SUV को टक्कर देती है।

वैरिएंट्स और कीमत: टॉप ट्रिम्स में मिलेगा ऑल-ब्लैक लुक

टोयोटा ने इस नए एयरो ब्लैक एडिशन पैकेज को हायराइडर के केवल दो प्रीमियम वेरिएंट्स— G(O) और V में पेश किया है। यह पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, दोनों पावरट्रेन में उपलब्ध होगा।

हायराइडर के स्टैंडर्ड G(O) ट्रिम की शुरुआती कीमत ₹14.87 लाख है, जो एयरो ब्लैक एडिशन पैकेज के साथ ₹15.19 लाख हो जाती है।

वहीं, इसके टॉप-एंड V ट्रिम की कीमत ₹16.42 लाख से शुरू होती है, जो इस स्पेशल पैकेज को जोड़ने के बाद ₹16.74 लाख (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) तक जाती है। बता दें कि पिछले साल भी टोयोटा ने इस कार के लिए एक ‘एयरो एडिशन’ स्टाइलिंग किट बाजार में उतारी थी।

एक्सटीरियर: बॉडी से क्रोम एलिमेंट्स को पूरी तरह हटाया

इस कॉस्मेटिक पैकेज का सबसे बड़ा आकर्षण इसका ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर डिजाइन है।

  • फ्रंट प्रोफाइल: कंपनी ने इस कार के सामने के हिस्से में लगे पारंपरिक क्रोम एलिमेंट्स को पूरी तरह हटा दिया है। हेडलाइट्स के चारों तरफ, फ्रंट ग्रिल और बंपर के निचले हिस्से पर मिलने वाली सिल्वर फिनिश ट्रिम को अब ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट से बदल दिया गया है।
  • रियर प्रोफाइल: कार के पीछे की तरफ टेलगेट पर मिलने वाली क्रोम पट्टी को भी ब्लैक-आउट किया गया है। इसके अलावा, कार की पहचान को अलग बनाए रखने के लिए इस पर एक स्पेशल ‘एयरो ब्लैक लिमिटेड एडिशन’ का बैज भी लगाया गया है।

इंटीरियर और फीचर्स: केबिन में मिलते हैं कई एडवांस्ड फीचर्स

चूंकि यह केवल एक एक्सटीरियर कॉस्मेटिक स्टाइलिंग पैकेज है, इसलिए इसके इंटीरियर लेआउट और फीचर्स की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हायराइडर के इन टॉप ट्रिम्स में पहले की तरह ही प्रीमियम लेदर सीट अपहोल्स्ट्री, एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करता है), डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई कंफर्ट और कन्वीनियंस फीचर्स मिलते रहेंगे।

परफॉरमेंस: पेट्रोल, सीएनजी और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड का विकल्प

इंजन और मैकेनिकल तौर पर कार में कोई बदलाव नहीं है। ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से तीन अलग-अलग पावरट्रेन चुन सकते हैं:

  • 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन: यह 103hp की पावर और 137Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। यह इंजन टू-व्हीलर ड्राइव (2WD) और फोर-व्हीलर ड्राइव (4WD) दोनों विकल्पों में आता है।
  • CNG वेरिएंट: सीएनजी मोड में यह इंजन 88hp की पावर और 121.5Nm का टॉर्क देता है, जिसमें सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।
  • स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड: इसमें 1.5-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर जोड़ी गई है, जो मिलकर 115hp की कंबाइंड पावर जनरेट करते हैं। इसमें 0.60kWh की लिथियम-आयन बैटरी लगी है और यह ई-सीवीटी (eCVT) गियरबॉक्स के साथ फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप में आती है।

सेफ्टी फीचर्स: 6 एयरबैग और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल

सुरक्षा के लिहाज से टोयोटा हायराइडर के इन वेरिएंट्स में बेहतरीन सेफ्टी किट मिलती है। कार में सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, एबीएस (ABS) के साथ ईबीडी (EBD), व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC), हिल-स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स के साथ-साथ चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment