लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में सियासी हलचल तेज:आरिफ मसूद ने कलेक्टर-एसपी से की मुलाकात, बोले- मीनार कैसे गिरा? – Ujjain Shahi Masjid Controversy Mla Arif Masood Meets Collector And Sp Demands Answers Over Demolished Minaret

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उज्जैन के गोपाल मंदिर की पुरानी शाही मस्जिद विवाद में अब सियासी हलचल भी तेज हो गई है। भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद शनिवार शाम अचानक उज्जैन पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा से बंद कमरे में लंबी मुलाकात की। मुलाकात के बाद विधायक मसूद ने मीडिया से बातचीत में कई बड़े बयान दिए हैं। आरिफ मसूद ने कहा, ‘शाही मस्जिद के पूर्व सदर अरशद भाई से मेरा काफी पुराना नाता रहा है। जिस दिन उनकी मौत हुई, मैं दिल्ली में था, इसलिए नहीं आ पाया था। आज उनके परिजनों से मिलने आया था।’ उन्होंने कहा कि मस्जिद के नीचे दुकानें थीं और ऊपर का हिस्सा हटना था, लेकिन इस दौरान मीनार अचानक कैसे गिर गया? इसकी निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। यही बात मैंने कलेक्टर और एसपी साहब से कही है।’

विधायक ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवकों की अंधाधुंध धरपकड़ की शिकायतें लगातार फोन पर मिल रही हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए। पहले सीसीटीवी फुटेज देखे जाएं और जिनके खिलाफ एफआईआर है, सिर्फ उन्हें पकड़ा जाए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मीनार गिरने से मस्जिद का जो हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, उसे जल्द से जल्द दोबारा बना दिया जाए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

एआईएमआईएम से लेकर शहर काजी तक, सबको दी नसीहत

आरिफ मसूद ने मुस्लिम समाज और नेताओं से भी संयम की अपील की। उन्होंने कहा, ‘मेरा मुस्लिम समाज के युवकों से कहना है कि यह समय संयम बरतने का है। एक-दूसरे पर आरोप न लगाएं, न लड़ें। कमेटियां भी आरोप-प्रत्यारोप बंद करें।’ उन्होंने कहा कि उज्जैन एक अच्छा शहर है, जहां गंगा-जमुनी तहजीब के साथ हर त्योहार मनाया जाता है। ओवैसी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हों या कोई और, सबको बयानबाजी से बचना चाहिए, जिससे शहर का माहौल खराब न हो। शहर काजी के घर पर पथराव को गलत बताते हुए आरिफ मसूद ने कहा, ‘मैं चाहूंगा कि काजी साहब उन लोगों को माफ कर दें और वे लोग भी काजी साहब से माफी मांग लें। मिसकम्युनिकेशन के कारण हालात बने। काजी साहब अपनी बात लोगों तक सही तरीके से नहीं पहुंचा पाए।’ उन्होंने यह भी कहा कि पहले हमें तय करना होगा कि हमें सियासत करनी है या मजहब की हिफाजत की बात करनी है।

ये भी पढ़ें-  एमपी में मानसून की विदाई:  चार प्रतिशत बारिश की कमी, पूर्वी हिस्से में ज्यादा बरसा पानी; पश्चिम में कमी बरकरार

कांग्रेस के स्थानीय नेताओं पर भी साधा निशाना

अंत में आरिफ मसूद ने अपनी ही पार्टी के स्थानीय नेताओं पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, ‘इतना बड़ा मामला है और हम अपने उलेमा पर ही उंगली उठाने लगे? खासतौर पर उज्जैन के मुसलमानों को धन्यवाद कि गांधीवादी तरीके से रास्ता निकला।’ उन्होंने कहा कि इस बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी शिकायत करेंगे। आरिफ मसूद ने कहा, ‘जब मैं 180 किलोमीटर दूर भोपाल से उज्जैन आ सकता हूं, तो यहां के जिम्मेदारों ने इस मामले को संज्ञान में क्यों नहीं लिया?’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नोएडा की सबसे ऊंची इमारत से सुसाइड:’छोड़ दो नहीं तो तुम्हें भी लेकर कूद…’, एसी तकनीशियन ने बताई पूरी कहानी – Suicide From Noida Tallest Building Ac Technician Altaf Who Tried To Save Sambhav Jain Recounted Entire Story

लास्ट डेट आज:सीएसआईआर-एनजीआरआई में 21 तकनीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं-आईटीआई वालों के पास आवेदन का आखिरी मौका – Csir-ngri Technician Recruitment 2026 21 Posts Application Deadline Today Check Eligibility And Salary

ईरान पर अमेरिका की आर्थिक नाकेबंदी:राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बोले- नई व्यवस्था अपनाई; क्या है रणनीति? – Iran’s Pezeshkian Says Tehran “adopted A New Arrangement” To Counter Stricter Us Sanctions

एक्सप्लेनर:कैसे मिलता है शांति का नोबेल? दौड़ में अंतरिक्ष स्टेशन, ईरान से जंग छेड़ने वाले ट्रंप, और भी नाम – Explainer: How Is The Nobel Peace Prize Awarded? The Iss, Trump And Other Names In The Race

छत्तीसगढ़ से ग्राउंड रिपोर्ट:कैसे बदल रहा बस्तर? पंडुम कैफे में काम करने वाले पूर्व नक्सलियों ने बताई कहानी – Bastar-ground-report-former-maoists-pandum-cafe-jagdalpur-change Cg News

Up:प्रदेश के हर जिले से पूरी तरह से विदा हुआ मानसून, धूप बढ़ने से दिन और रात के तापमान में दस डिग्री का अंतर – Up: Monsoon Has Completely Withdrawn From Every District In The State, 10-degree Difference Between Day And Ni

Leave a Comment