लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एक्सप्लेनर:कैसे मिलता है शांति का नोबेल? दौड़ में अंतरिक्ष स्टेशन, ईरान से जंग छेड़ने वाले ट्रंप, और भी नाम – Explainer: How Is The Nobel Peace Prize Awarded? The Iss, Trump And Other Names In The Race

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पत्रकारों की सुरक्षा के लिए काम करने वाली सीपीजे

कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स यानी सीपीजे भी संभावित नामांकन में शामिल है। अमेरिका स्थित यह संगठन संघर्ष और संकट वाले इलाकों में पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़े मामलों पर नजर रखता है। यह पत्रकारों की मौत और उन पर होने वाले हमलों का रिकॉर्ड तैयार करता है। साथ ही उनकी सुरक्षा और स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए आवाज उठाता है।

पीआरआईओ के मुताबिक, 2025 में दुनिया भर में 132 पत्रकार और मीडिया कर्मी मारे गए। गाजा में युद्ध के दौरान बड़ी संख्या में पत्रकारों की जान गई। यह पत्रकारों के लिए बेहद खतरनाक संघर्ष क्षेत्रों में शामिल रहा। वहीं रूस, मैक्सिको, म्यांमार और अफगानिस्तान में भी पत्रकारों को हिंसा, संगठित अपराध और दमन का सामना करना पड़ा।

इस बार महिलाओं के नामों पर भी नजर

नोबेल शांति पुरस्कार के 125 साल के इतिहास में 112 व्यक्तिगत विजेताओं में सिर्फ 20 महिलाएं रही हैं। पिछले 15 वर्षों में व्यक्तिगत विजेताओं में आठ महिलाएं और छह पुरुष रहे हैं। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता जोडी विलियम्स ने इस साल भी महिलाओं को सम्मान मिलने की उम्मीद जताई है।

संभावित नामों में गाजा में काम करने वाली सर्जन सारा अल-सक्का और रूसी विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनाया के नाम भी सामने आए हैं।

दुनिया में बढ़ते संघर्षों के बीच हो रहा फैसला

2026 का नोबेल शांति पुरस्कार ऐसे समय में दिया जाएगा, जब सूडान, यूक्रेन, यमन, ईरान और मध्य पूर्व के कई हिस्सों में गंभीर संघर्ष जारी हैं। उप्साला कॉन्फ्लिक्ट डेटा प्रोग्राम के शॉन डेविस ने बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव की ओर इशारा किया है। उनके मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय नियमों को लागू कराने में अमेरिका की घटती इच्छा ने भी वैश्विक व्यवस्था को प्रभावित किया है।

कब से शुरू होगी नोबेल पुरस्कार की घोषणा?

नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 5 अक्तूबर से शुरू होगी। 5 अक्तूबर को चिकित्सा, 6 अक्तूबर को भौतिकी, 7 अक्तूबर को रसायन विज्ञान, 8 अक्तूबर को साहित्य, 9 अक्तूबर को शांति और 12 अक्तूबर को अर्थशास्त्र के पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। इस साल नोबेल पुरस्कार की राशि 1.2 करोड़ स्वीडिश क्रोनर यानी करीब 12 लाख अमेरिकी डॉलर है। यह राशि किसी व्यक्ति, छोटे समूह या संगठन को दी जा सकती है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लास्ट डेट आज:सीएसआईआर-एनजीआरआई में 21 तकनीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं-आईटीआई वालों के पास आवेदन का आखिरी मौका – Csir-ngri Technician Recruitment 2026 21 Posts Application Deadline Today Check Eligibility And Salary

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में सियासी हलचल तेज:आरिफ मसूद ने कलेक्टर-एसपी से की मुलाकात, बोले- मीनार कैसे गिरा? – Ujjain Shahi Masjid Controversy Mla Arif Masood Meets Collector And Sp Demands Answers Over Demolished Minaret

ईरान पर अमेरिका की आर्थिक नाकेबंदी:राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बोले- नई व्यवस्था अपनाई; क्या है रणनीति? – Iran’s Pezeshkian Says Tehran “adopted A New Arrangement” To Counter Stricter Us Sanctions

छत्तीसगढ़ से ग्राउंड रिपोर्ट:कैसे बदल रहा बस्तर? पंडुम कैफे में काम करने वाले पूर्व नक्सलियों ने बताई कहानी – Bastar-ground-report-former-maoists-pandum-cafe-jagdalpur-change Cg News

Up:प्रदेश के हर जिले से पूरी तरह से विदा हुआ मानसून, धूप बढ़ने से दिन और रात के तापमान में दस डिग्री का अंतर – Up: Monsoon Has Completely Withdrawn From Every District In The State, 10-degree Difference Between Day And Ni

ईरान पर बौखलाया अमेरिका:ट्रंप बोले- आसान या मुश्किल एक रास्ता चुनना ही होगा, देश से क्यों निकाले दो राजनयिक? – Us Furious With Iran Trump Says Path Easy Or Difficult Must Be Chosen Why Were Iranian Two Diplomats Expelle

Leave a Comment