लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Tejashwi Yadav :विदेश में नहीं तो कहां हैं तेजस्वी यादव? पता मिल गया, Rjd विधायक ने सदन में बताया – Bihar Assembly Monsoon Session Tejashwi Yadav Absence Rjd Bjp Clash Student Lathicharge Issue

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में गुरुवार को लंच ब्रेक के बाद भी सदन की कार्यवाही हंगामे के बीच शुरू हुई। राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद सदन में मौजूद होते तो छात्रों के साथ ऐसी बर्बरता नहीं होती। उनके इस बयान के बाद सत्ता पक्ष के विधायक विरोध में खड़े हो गए और सदन में जोरदार शोर-शराबा शुरू हो गया।

सत्ता पक्ष ने उठाया तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी का मुद्दा

हंगामे के बीच भाजपा और जदयू के विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाया। सत्ता पक्ष के विधायक लगातार पूछते रहे कि तेजस्वी यादव कहां हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने भी कुमार सर्वजीत से पूछा कि नेता प्रतिपक्ष सदन में क्यों नहीं हैं और वे कहां हैं।

पढ़ें: बिहार का वीर सपूत देश पर कुर्बान, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए BSF जवान चंदन सिंह शहीद

कृषि मंत्री बोले- सदन को जवाब मिलना चाहिए

कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि पूरा सदन जानना चाहता है कि नेता प्रतिपक्ष कहां हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है जितनी सत्ता पक्ष की, इसलिए यह बताया जाना चाहिए कि तेजस्वी यादव सदन में क्यों नहीं आ रहे हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि उनकी तबीयत तो ठीक है।

राजद का पलटवार, निशांत कुमार का नाम लिया

सत्ता पक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कुमार सर्वजीत ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आप लोग तेजस्वी यादव को खोज रहे हैं, पहले यह बताइए कि निशांत कुमार कहां हैं। इस पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि निशांत कुमार लगातार सदन आ रहे हैं।

विजय सिन्हा ने भी जवाब देते हुए कहा कि निशांत कुमार विधान परिषद में हैं। इसके बाद उन्होंने फिर दोहराया कि तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी की जानकारी सदन को दी जानी चाहिए।

राजद ने बताई गैरमौजूदगी की वजह

अध्यक्ष के दोबारा पूछने पर कुमार सर्वजीत ने बताया कि तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव के इलाज के सिलसिले में दिल्ली गए हुए हैं, इसलिए वे सदन में मौजूद नहीं हैं। इसके बाद भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा सत्र शुरू होने के बाद से ही नेता प्रतिपक्ष सदन से गायब हैं। उन्होंने कहा कि राजद को स्पष्ट करना चाहिए कि तेजस्वी यादव लगातार सदन में क्यों नहीं आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने राजद पर राजनीतिक हमला भी बोला, जिससे सदन का माहौल और गर्म हो गया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सुबह पेट्रोल भरवाने से क्या सच में बढ़ता है माइलेज?:जानें इस आम धारणा की वैज्ञानिक सच्चाई – Does Filling Petrol In The Morning Save Fuel? Know The Real Truth Behind Density And Mileage

अमेरिका का नया टैरिफ कानून:क्या भारत का 140 अरब डॉलर का व्यापार दांव पर है? विस्तार से जानिए जमीनी हकीकत – New Us Tariff Law: Is India’s 140 Billion Dollar Bilateral Trade At Risk?

नंदीग्राम उपचुनाव:कांग्रेस प्रत्याशी मिलन तीन अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में, विपक्ष ने कार्रवाई पर उठाए सवाल – Bengal: Congress Candidate For Nandigram Bypolls Milan Pradhan Sent To Judicial Custody Till Oct 3

राधिका आप्टे:’सिर्फ इनरवियर्स में…’, फिल्म मेकर्स ने की अभिनेत्री से कैसी अजीब मांग? खुद किया खुलासा – Radhika Apte Reveals When Filmmakers Wants Actress Perform Action Sequence In Innerwear

रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू:क्रिकेट का मैदान छोड़ मनोरंजन की पिच पर उतरेंगे क्रिकेटर, कब देख सकते हैं शो? – Family Full House With Rohit Sharma When And Where To Watch Rohit Sharma Debut Tv Show

बार-बार चार्जिंग का झंझट खत्म: 120hz डिस्प्ले व शानदार फीचर्स के साथ आया एआई प्लस नाेवा 2 पावर 5g, जानें कीमत – Ai+ Nova 2 Power 5g Launched India: 7,000mah Battery, 120hz Display

Leave a Comment