लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नंदीग्राम उपचुनाव:कांग्रेस प्रत्याशी मिलन तीन अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में, विपक्ष ने कार्रवाई पर उठाए सवाल – Bengal: Congress Candidate For Nandigram Bypolls Milan Pradhan Sent To Judicial Custody Till Oct 3

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को 2007 के पुराने हत्या और दंगे के मामले में गिरफ्तार कर 3 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह गिरफ्तारी तृणमूल कांग्रेस (ममता गुट) द्वारा अपनी उम्मीदवार संचिता प्रधान डे का नामांकन वापस लेने और मिलन प्रधान को समर्थन देने का एलान करने के महज कुछ ही घंटों के भीतर हुई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शनिवार को उन्हें हल्दिया उप-मंडलीय अदालत में पेश किया।

पुलिस ने क्या कहा?

पश्चिम बंगाल पुलिस के अनुसार, मिलन प्रधान के खिलाफ चार गैर-जमानती वारंट लंबित थे। ये सभी मामले साल 2007 में नंदीग्राम के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के समय दर्ज किए गए थे, जिनमें हत्या, जानलेवा हमला, दंगा, अपहरण, आपराधिक धमकी और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। अदालत में सरकारी पक्ष ने कहा कि प्रधान पिछले 19 वर्षों से फरार चल रहे थे और पता चलने पर ही यह वैधानिक कार्रवाई की गई है।

14 दिनों की जेल, सोमवार को कोंटाई कोर्ट में पेशी

मिलन प्रधान के वकील के मुताबिक, अदालत ने नंदीग्राम थाने से जुड़े तीन वारंटों के मामले में उन्हें 14 दिनों की जेल भेजा है। वहीं खेजुरी पुलिस थाने में दर्ज चौथे वारंट के सिलसिले में उन्हें सोमवार को कोंटाई अदालत में पेश किया जाएगा।

विपक्ष ने घेरा, भाजपा ने आरोपों को नकारा

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा 6 अक्टूबर के उपचुनाव में समर्थन देने की घोषणा के तुरंत बाद हुई इस गिरफ्तारी पर सियासी घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस गुट ने इसे ‘प्रतिशोध की राजनीति’ बताते हुए आरोप लगाया कि चुनाव से ठीक पहले विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुराने मामलों का सहारा लिया जा रहा है। वहीं, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह कार्रवाई विशुद्ध रूप से एक पुराने आपराधिक मामले के आधार पर हुई है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एशियन गेम्स 2026 का शानदार आगाज:मनु भाकर और पवन सेहरावत ने थामा तिरंगा, ओपनिंग सेरेमनी में दिखी देश की ताकत – Asian Games 2026 Opening Ceremony: Manu Bhaker, Pawan Sehrawat Lead Indian Contingent With Tricolour

मेरठ:आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, 35 मिनट भरीं राेमांचक उड़ानें; पांच मीटर की दूरी पर उड़े नौ हॉक विमान – Meerut Air Show: Surya Kiran’s Nine Hawks Dazzle Crowd With 35-minute Aerial Display

सुबह पेट्रोल भरवाने से क्या सच में बढ़ता है माइलेज?:जानें इस आम धारणा की वैज्ञानिक सच्चाई – Does Filling Petrol In The Morning Save Fuel? Know The Real Truth Behind Density And Mileage

अमेरिका का नया टैरिफ कानून:क्या भारत का 140 अरब डॉलर का व्यापार दांव पर है? विस्तार से जानिए जमीनी हकीकत – New Us Tariff Law: Is India’s 140 Billion Dollar Bilateral Trade At Risk?

राधिका आप्टे:’सिर्फ इनरवियर्स में…’, फिल्म मेकर्स ने की अभिनेत्री से कैसी अजीब मांग? खुद किया खुलासा – Radhika Apte Reveals When Filmmakers Wants Actress Perform Action Sequence In Innerwear

रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू:क्रिकेट का मैदान छोड़ मनोरंजन की पिच पर उतरेंगे क्रिकेटर, कब देख सकते हैं शो? – Family Full House With Rohit Sharma When And Where To Watch Rohit Sharma Debut Tv Show

Leave a Comment