अभिनेत्री राधिका आप्टे इन दिनों ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में नजर आ रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है और फिल्मों में दिखाई जा रही बेवजह की न्यूडिटी पर भी सवाल उठाए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपने एक निजी अनुभव का खुलासा करते हुए फिल्ममेकर्स की पोल खोल दी है।
राधिका ने बताया कि अपने करियर के शुरुआत में उन्होंने कई बोल्ड और अलग तरह के किरदार निभाए हैं। लेकिन इसकी वजह से कुछ फिल्ममेकर्स यह मानने लगे कि वह ऐसे सीन करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगी, भले ही उनकी जरूरत स्क्रिप्ट में न हो। सिर्फ इतना ही नहीं, अभिनेत्री से बिना किसी खास वजह के को-स्टार्स को किस करने के लिए कहा गया और यहां तक कि एक एक्शन सीन इनरवियर में करने को भी कहा गया।