लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Repo Rate: FD कराने वालों के लिए अच्छी खबर, बैंक बढ़ाएंगे ब्याज दरें

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अगर आप एफडी करवाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए जरूरी अपडेट है. भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद रेपो रेट बढ़कर 5.50 प्रतिशत हो गया है. इसका असर कार लोन, होम लोन और पर्सनल लोन लेने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा, क्योंकि अब उनको पहले के मुकाबले EMI पर ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है.

इसके साथ ही आरबीआई के इस फैसले से बैंक की ब्याज दरों पर भी असर देखने को मिल सकता है, क्योंकि आने वाले समय में बैंक FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज में भी बढ़ोतरी कर सकता है, जिसका फायदा एफडी करवाने वाले लोगों को मिल सकता है.

क्या FD कराने वालों को मिलेगा ज्यादा रिटर्न?

अगर बैंक अपनी एफडी दरों में बढ़ोतरी करते हैं तो नए निवेशकों को पहले की तुलना में ब्याज ज्यादा मिल सकता है. यानी मतलब साफ है कि अब जो लोग एफडी करवाने वाले हैं तो अब उन्हें एफडी के बढ़े हुए ब्याज दरों का फायदा मिलने की उम्मीद की जा रही है. 

कब बढ़ेगी FD की ब्याज दरें?

सबसे अहम सवाल यही है कि अब जब रेपो रेट में बढ़ोतरी की गई है तो बैंक अपनी एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कब करेंगे? जानकारी के मुताबिक, बैंक अगले कुछ दिन से लेकर कुछ हफ्तों में एफडी की ब्याज दरों में इजाफा करना शुरू कर सकते हैं. वहीं अब अक्टूबर-नवंबर के महीने में कई बड़े त्योहार हैं तो बैंक त्योहारों के सीजन में स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च करके बढ़ी हुई ब्याज दरों की घोषणा कर सकते हैं. अब ऐसे में अगर आपको भी एफडी करवानी है तो पहले कुछ जरूरी बातों को ध्यान देना महत्वपूर्ण है.

FD करवाने से पहले जानें ले जरूरी बात

अगर एफडी करवानी है और आप बड़ी रकम जमा करने की सोच रहे हैं तो आप पहले कुछ हफ्तों का इंतजार कर लें, ताकि बैंक एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दें और इसका फायदा आपको मिल सकें.  

लोन लेने वालों को होगी दिक्कत

रेपो रेट के बढ़ने से अब लोन लेने वाले ग्राहकों पर असर पड़ सकता है, क्योंकि कार लोन, पर्सनल लोन और होम लोन की ब्याज दरें बढ़ने पर ग्राहकों की EMI में भी बढ़ोतरी हो सकती है. अब उन्हें पहले की तुलना में ज्यादा EMI देनी पड़ सकती है. यानी जहां एक तरह एफडी करवाने वालों के लिए ब्याज दरों में इजाफा होने की उम्मीद की जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कर्ज लेने वालों की जेब पर असर पड़ सकता है.

RBI ने दिया बड़ा झटका, 4 साल बाद रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी, कितनी बढ़ेगी EMI?

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment