लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Cjp Protest:जंतर मंतर पर प्रदर्शन का नौवां दिन, भूख हड़ताल पर बैठे वांगचुक; 21 जून से अब तक क्या कुछ हुआ? – Day Nine Of Cjp Protest At Jantar Mantar Sonam Wangchuk On Indefinite Hunger Strike Full Details So Far

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

CJP Protest: दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का आंदोलन लगातार नौवें दिन भी जारी है। 21 जून से शुरू हुए इस प्रदर्शन में हर दिन नए घटनाक्रम सामने आए हैं। प्रदर्शन की अवधि खत्म होने के बाद भी धरना जारी रहा, पुलिस के साथ कई बार नोकझोंक हुई, सुविधाओं को लेकर आरोप लगे और अब सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। आइए जानते हैं कि इस आंदोलन की शुरुआत कैसे हुई और अब तक क्या क्या हुआ।





Day nine of CJP protest at Jantar Mantar Sonam Wangchuk on indefinite hunger strike full details so far

जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी
– फोटो : अमर उजाला


क्या है पूरा मामला?

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, परीक्षा प्रणाली में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है। पार्टी का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक जंतर मंतर से धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और युवा लगातार शामिल हो रहे हैं।


Day nine of CJP protest at Jantar Mantar Sonam Wangchuk on indefinite hunger strike full details so far

जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन
– फोटो : PTI


21 जून से जंतर मंतर पर शुरू हुआ प्रदर्शन

दिल्ली पुलिस से अनुमति मिलने के बाद 21 जून को अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के साथ जंतर मंतर पहुंचे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ। छात्र हाथों में पोस्टर और थाली चम्मच लेकर शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग करते नजर आए। शाम को निर्धारित अनुमति अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस ने प्रदर्शन खत्म करने को कहा, लेकिन अभिजीत दीपके ने साफ कर दिया कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक धरना जारी रहेगा।


Day nine of CJP protest at Jantar Mantar Sonam Wangchuk on indefinite hunger strike full details so far

जंतर-मंतर से प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला


बिजली पानी को लेकर बढ़ा विवाद

आंदोलन के दौरान अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि कुछ समय के लिए धरनास्थल पर बिजली और पानी की आपूर्ति रोक दी गई थी। हालांकि बाद में दोनों सेवाएं बहाल कर दी गईं। इस घटना के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाया।


Day nine of CJP protest at Jantar Mantar Sonam Wangchuk on indefinite hunger strike full details so far

सोनम वांगचुक
– फोटो : सोशल मीडिया


नौवें दिन सोनम वांगचुक की एंट्री

आंदोलन के नौवें दिन पर्यावरण और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी जंतर मंतर पहुंचे। भूख हड़ताल शुरू करने से पहले उन्होंने अभिजीत दीपके के साथ राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। उनके आंदोलन में शामिल होने के बाद प्रदर्शन स्थल पर भीड़ और समर्थन दोनों बढ़ गए। हरियाणा की खाप पंचायतों के प्रतिनिधि भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रूसी बमबारी से दहली यूक्रेन की अर्थव्यवस्था:रिहाइशी इलाके भी बने निशाना, इन गोदामों पर भी बरसीं मिसाइलें – Russia Targets Ukrainian Retail Depots; Ukraine Strikes Back At Russian E-commerce Giants

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’; चंपत राय की डायरी में नया खुलासा – Ram Temple Donation Case Smear Campaign Lasting 25 Days Targeted Personal Life Champat Rai Wrote In His Diary

Toxic Box Office Collection Day 2 Know Irumudi And Awarapan 2 Earnings – Entertainment News: Amar Ujala

रक्षाबंधन 2026:अर्जुन कपूर से सलमान खान तक; बहनों की जिंदगी में अभिभावक जैसा ख्याल रखते हैं ये सितारे – Rakshabandhan 2026: Salman Khan Srk Saif Ali Khan And Arjun Kapoor Protective Brothers Of Bollywood

ध्यान दें:आज रक्षा बंधन के दिन किन राज्यों में खुले हैं बैंक और कहां हैं बंद? यहां देखें लिस्ट – Are Banks Open Or Closed On Raksha Bandhan Bank Aaj Khule Hain Ya Nahi

रक्षाबंधन स्पेशल:अभी तक नहीं भेजी है राखी? इस तरह से मिनटों में भाई तक पहुंचेगा आपका प्यार – Raksha Bandhan 2026 Special Couldn’t Send Rakhi Yet Send It To Your Brother In Minutes Using Quick Commerce

Leave a Comment