लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Quad Outcomes:जयशंकर बोले- खनिज प्रसंस्करण के लिए फ्रेमवर्क बनाएंगे भारत-us; बंदरगाहों पर रूबियो का बड़ा एलान – Quad Outcomes Critical Minerals India-us Framework Jaishankar Rubio New Initiative Pacific Islands Port Infra

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने क्वाड देशों की बैठक में साफ कर दिया है कि स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए सुरक्षित और अबाधित समुद्री वाणिज्य बेहद जरूरी है। दक्षिण चीन सागर और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच मंगलवार को नई दिल्ली में हुई इस अहम बैठक में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान ने महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा और समुद्री निगरानी में सहयोग बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है।

वैश्विक संकट और मजबूत आपूर्ति शृंखला पर चर्चा

विदेश मंत्री एस जयशंकर की अध्यक्षता में हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी शामिल हुए। जयशंकर ने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में दुनिया के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र का महत्व और क्वाड की जिम्मेदारियां बहुत ज्यादा बढ़ेंगी। बैठक में आर्थिक मजबूती के लिए आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त करने के साथ-साथ ऊर्जा, खाद उर्वरक और महत्वपूर्ण खनिजों की आसान उपलब्धता पर गंभीर मंथन हुआ।

समुद्री निगरानी और पोर्ट निर्माण के लिए नई पहल

सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ‘इंडो-पैसिफिक समुद्री निगरानी सहयोग पहल’ की घोषणा की, जो इस क्षेत्र के देशों की निगरानी क्षमताओं को और मजबूत करेगी। इसके साथ ही ‘इंडो-पैसिफिक मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस’ योजना का भी विस्तार किया जाएगा। क्वाड देशों ने मिलकर प्रशांत महासागर के द्वीपों में बंदरगाहों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए एक नई विशेष पहल शुरू करने का फैसला किया है।

रुबियो ने कहा कि वैश्विक समुद्री व्यापार का 60 प्रतिशत हिस्सा हिंद-प्रशांत क्षेत्र से होकर गुजरता है। इसलिए इस क्षेत्र की सुरक्षा केवल क्वाड देशों के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के अनगिनत देशों के लिए बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें: West Asia Tension: शांति की तरफ बढ़ रहे ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा टकराव, PAK-UAE के तेवरों से भी चिंता बढ़ी

आतंकवाद पर शून्य सहिष्णुता की नीति

अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सख्ती से पालन करने की बात दोहराते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ ‘शून्य सहिष्णुता’ होनी चाहिए और आतंकी हमलों का शिकार होने वाले देशों को अपनी आत्मरक्षा करने का पूरा अधिकार है। क्वाड के सभी सदस्य देशों ने साझा सहयोग से इस खतरे से निपटने का संकल्प लिया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

स्कूल में कत्ल और सुसाइड:’मेरी न हुई तो किसी और की नहीं…’, चेहरा था पुराना, मगर इस बार साथ था मौत का सामान – Lakhimpur Kheri School Shooting Teacher Nishat Fatima Killed, Saud Dies By Suicide Gun Recovered

गुरुग्राम के बाद दिल्ली के स्पा में छापा:तीसरी मंजिल पर चल रहा था देह व्यापार, ग्राहक बनी ‘खाकी’; चार पकड़े – Prostitution Racket Busted At Paharganj Spa 4 Arrested 8 Women Rescued

प्रियंका ने महिला सुरक्षा पर जताई चिंता:कहा- अगर सड़कों पर सुरक्षा नहीं, तो बड़ी-बड़ी योजनाओं का क्या फायदा? – Priyanka Gandhi Raises Concern Over Women Safety Says Attacks On Women Becoming More Violent

जम्मू-कश्मीर:महाराजा हरि सिंह और शेख अब्दुल्ला की छुट्टियों पर सदन में हंगामा, भाजपा विधायकों ने किया वॉकआउट – Uproar In Jammu And Kashmir Assembly Over Holidays.

गरबा पर Mp में घमासान:शर्मा बोले- बहन-बेटियों को लाओ, सारंग ने भी रखी बात; मसूद बोले- नफरत मत फैलाओ – Mp Garba Row: Rameshwar Sharma, Vishwas Sarang Speak On Muslim Entry; Arif Masood Hits Back

जमुई छात्रा छेड़खानी मामला:मुख्य आरोपी नंदन यादव का हुआ हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अस्पताल में भर्ती – Jamui Molestation Case Update Key Accused Nandan Yadav Injured During Police Encounter Admitted To Hospital

Leave a Comment