{“_id”:”6ab212971b31c25ac9069787″,”slug”:”uproar-in-jammu-and-kashmir-assembly-over-holidays-2026-09-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”जम्मू-कश्मीर: महाराजा हरि सिंह और शेख अब्दुल्ला की छुट्टियों पर सदन में हंगामा, भाजपा विधायकों ने किया वॉकआउट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में महाराजा हरि सिंह, शेख अब्दुल्ला और 13 जुलाई शहीद दिवस की छुट्टियों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और नारेबाजी हुई। जनमुद्दों पर सरकार से जवाब की मांग और पावर एमनेस्टी को लेकर भी हंगामा हुआ।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के शरदकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में हंगामा
– फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू-कश्मीर विधानसभा के शरदकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सरकारी छुट्टियों और ऐतिहासिक दिवसों को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के विधायक अब्दुल मजीद लारमी ने महाराजा हरि सिंह की जयंती पर 23 सितंबर की सरकारी छुट्टी को रद्द करने या फिर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की जयंती और पुण्यतिथि पर छुट्टियां बहाल करने की मांग उठाई। विधानसभा के मौजूदा कैलेंडर में 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश निर्धारित है।

