लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

गरबा पर Mp में घमासान:शर्मा बोले- बहन-बेटियों को लाओ, सारंग ने भी रखी बात; मसूद बोले- नफरत मत फैलाओ – Mp Garba Row: Rameshwar Sharma, Vishwas Sarang Speak On Muslim Entry; Arif Masood Hits Back

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नवरात्रि से पहले मध्यप्रदेश में गरबा आयोजनों में मुस्लिमों की एंट्री का मुद्दा सियासी बहस छिड़ गई हैं। भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और मंत्री विश्वास सारंग के बयानों के बाद कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने पलटवार किया है। शर्मा ने मुस्लिमों से गरबा में आने के बजाय तिलक लगाकर “परमानेंट” आने की बात कही, वहीं यह भी कहा कि अकेले लड़के क्यों आएं, अपनी बहन-बेटियों को भी लेकर आएं। दूसरी ओर विश्वास सारंग ने गरबा को धार्मिक आयोजन बताते हुए इसमें शामिल होने को लेकर अपनी बात रखी। इन बयानों पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भाजपा नेताओं पर धार्मिक माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें-  एमपी: ओबीसी और ST से नौकरी पाने पर रघुवीर मीना पर FIR, पूर्व MLA पत्नी ममता सिंधिया पर भड़कीं, दी बड़ी चेतावनी

रामेश्वर शर्मा बोले- अकेले क्यों, बहन-बेटियों को भी लेकर आओ

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने गरबा में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर कहा कि अगर मुस्लिम गरबा में आना चाहते हैं तो आएं, लेकिन अकेले गरबा में ही क्यों आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां तिलक लगाकर और जय श्रीराम बोलकर “परमानेंट” भी आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी को कोई परेशानी नहीं है। साथ ही शर्मा ने कहा कि गोमाता की रक्षा भी करें। इसी दौरान उन्होंने कहा कि गरबा में अकेले लड़के ही क्यों आना चाहते हैं। घर से अपनी बहन-बेटियों को भी लेकर आएं। उन्होंने कहा कि “हमारे भी छोरे तैयार हैं।” 

ये भी पढ़ें-  एमपी पुलिस में अब वर्दी वाली रील बंद! AI पर सरकारी फाइल डाली तो एक्शन, 30 दिन में बतानी होगी सोशल मीडिया कमाई

विश्वास सारंग बोले- गरबा धार्मिक आयोजन

गरबा में मुस्लिमों की भागीदारी को लेकर मंत्री विश्वास सारंग की भी प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने गरबा को धार्मिक आयोजन बताते हुए इसमें शामिल होने के लिए धार्मिक आस्था का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि यह मां दुर्गा की स्तुति और आशीर्वाद लेने का आयोजन हैं। उन्होंने कहा कि इसे सिर्फ एंटरटेंटमेंट ना समझें। उन्होंने मुस्लिमों की एंट्री पर कहा कि यदि कोई व्यक्ति हिंदू धर्म स्वीकार करता है तो गरबा में आ सकता हैं।  

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: ‘तेरे बाप का कार्यक्रम है… कई सिंघम आए और गए’, कांग्रेस नेता सज्जन के बयान पर IPS एसोसिएशन नाराज

मसूद बोले- बदतमीजी छोड़िए, माहौल खराब न करें

दो भाजपा नेताओं के बयानों पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग अच्छे धार्मिक माहौल को बिगाड़कर केवल नफरत की बात करते हैं। मसूद ने रामेश्वर शर्मा को लेकर कहा कि वह “बदतमीज हैं और कुछ नहीं हैं। मसूद ने कहा कि ऐसे लोगों को सुधरना चाहिए और समय सुधरने का है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो खुद गधा और घोड़ा होगा, उसे दूसरे गधे-घोड़े ही दिखाई देंगे, इसलिए ऐसी बातें की जा रही हैं।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रियंका ने महिला सुरक्षा पर जताई चिंता:कहा- अगर सड़कों पर सुरक्षा नहीं, तो बड़ी-बड़ी योजनाओं का क्या फायदा? – Priyanka Gandhi Raises Concern Over Women Safety Says Attacks On Women Becoming More Violent

जम्मू-कश्मीर:महाराजा हरि सिंह और शेख अब्दुल्ला की छुट्टियों पर सदन में हंगामा, भाजपा विधायकों ने किया वॉकआउट – Uproar In Jammu And Kashmir Assembly Over Holidays.

जमुई छात्रा छेड़खानी मामला:मुख्य आरोपी नंदन यादव का हुआ हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अस्पताल में भर्ती – Jamui Molestation Case Update Key Accused Nandan Yadav Injured During Police Encounter Admitted To Hospital

महाराष्ट्र यूसीसी समिति में विवाद?:पूर्व जस्टिस आरसी चव्हाण ने दिया इस्तीफा, सामने आई मतभेद की वजह – Controversy In Maharashtra Ucc Committee? Justice Rc Chavan Resigns; Reason For Differences Revealed.

शाहरुख खान:पत्नी के सामने बादशाह ने क्यों पकड़ा मैनेजर पूजा का दुपट्टा? वायरल वीडियो पर भिड़े फैंस और ट्रोलर्स – Shah Rukh Khan Wiped Sweat With His Manager Pooja Dadlani Dupatta At Famous Lalbaugcha Raja Video Viral

सुचिका तरियाल के नतीजे से संतुष्ट क्यों नहीं सास?:कहा- वह बेहतर नतीजे की हकदार थीं, पदक के लिए कड़ी मेहनत की – Asian Games 2026: Suchika’s Mother-in-law Unhappy With Bronze, Says She Deserved A Better Result

Leave a Comment