लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Putin China Visit: ट्रंप के बाद पुतिन का चीन दौरा! जानें से पहले दिया बड़ा बयान, शी जिनपिंग के बारे में कह दी ये बात

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन दौरे से पहले चीनी जनता के लिए एक खास वीडियो संदेश जारी किया है. इस संदेश में उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जमकर तारीफ की और उन्हें अपना अच्छा और पुराना दोस्त बताया.बीबीसी फ़ारसी सेवा की रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने कहा कि रूस और चीन के रिश्ते अब एक अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच चुके हैं. उन्होंने दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को दुनिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया.

पुतिन ने कहा कि रूस और चीन का मजबूत संबंध वैश्विक राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संतुलन में बड़ी भूमिका निभा रहा है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देश मिलकर कई अहम वैश्विक मुद्दों पर काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: धार्मिक स्थलों पर हमले को लेकर मानवाधिकार संगठन फिक्रमंद, बांग्लादेश में चरमपंथ के बढ़ते खतरे से चेताया

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का दौरा क्यों महत्वपूर्ण?

रूसी राष्ट्रपति का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब कुछ दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन का दौरा किया था. ऐसे में पुतिन की यात्रा को अंतरराष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.व्लादिमीर पुतिन 19 और 20 मई को चीन के दौरे पर रहेंगे. यह उनकी अब तक की 25वीं चीन यात्रा होगी, जो दोनों देशों के बीच करीबी संबंधों को दिखाती है.माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान रूस और चीन के बीच व्यापार, ऊर्जा, सुरक्षा और वैश्विक मुद्दों पर कई अहम चर्चाएं हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: ‘हम फिलिस्तीन या क्यूबा नहीं, सरकार चाहे जितनी…’, PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार को तहसीन पूनावाला का जवाब


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment