लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Price Hike:क्या आप भी खरीदने वाले हैं टाटा की कार? एक सितंबर से पहले जानें ये अपडेट, वरना ढीली होगी जेब – Tata Motors Increase Car Prices By Up 25,000 From September 1

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) की नई कार या इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट है। कंपनी ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वह एक  सितंबर से अपने पूरे पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी का कहना है कि वाहनों के अलग-अलग मॉडल्स और वेरिएंट्स के आधार पर कीमतों में करीब 25 हजार तक का इजाफा देखने को मिल सकता है।

किन मॉडल्स पर होगा असर?

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) ने अपने आधिकारिक बयान में साफ किया है कि यह वृद्धि कंपनी के पूरे व्हीकल पोर्टफोलियो पर प्रभावी होगी।


  • ईंधन विकल्प: यह बढ़ोतरी इंटरनल कंबशन इंजन यानी पेट्रोल और डीजल व CNG से लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) दोनों श्रेणियों पर समान रूप से लागू की जाएगी।

  • वेरिएंट के अनुसार बदलाव: कार के मॉडल, फ्यूल टाइप और चुने गए वेरिएंट्स के आधार पर बढ़ोतरी की राशि अलग-अलग तय होगी। कंपनी का कहना है कि यह बदलाव इस तरह से किया जा रहा है ताकि हर गाड़ी की कुल वैल्यू बरकरार रहे।

आखिर क्यों बढ़ाए जा रहे दाम?


  • दाम बढ़ाने के एलान के साथ कंपनी ने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा कर दिया है। कंपनी का साफ कहना है कि कार मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और कंपोनेंट्स की इनपुट लागत  में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में महंगाई का दबाव काफी ज्यादा हो रहा है। बाजार में लगातार बने हुए आर्थिक दबाव और महंगाई के असर को कम करने के लिए यह कदम उठाना पड़ा है।

  • टाटा मोटर्स ने कहा कि बढ़ती लागत का एक बड़ा हिस्सा कंपनी खुद वहन कर रही है, लेकिन मार्जिन को संतुलित रखने के लिए इस बढ़ोतरी का एक छोटा सा हिस्सा ग्राहकों पर डाला जा रहा है।

टाटा के पोर्टफोलियो पर कितना पड़ेगा असर?


  • फिलहाल कंपनी पीवी सेगमेंट में एंट्री-लेवल हैचबैक से लेकर प्रीमियम SUV और इलेक्ट्रिक मॉडल तक बेचती है। टाटा मोटर्स की कारों की मौजूदा एक्स-शोरूम रेंज लगभग 4.7 लाख से 31 लाख के बीच है।

  • एक सितंबर के बाद इस बढ़ोतरी का असर टियागो, टिगोर, एल्ट्रोज, पंच, नेक्सन, हैरियर और सफारी के साथ-साथ कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) लाइन-अप पर भी पड़ेगा।

कार खरीदने वालों के लिए क्या मायने?

ऐसे में अगर आप टाटा की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो एक सितंबर से पहले खरीदारी करने पर मौजूदा कीमत का फायदा मिल सकता है, हालांकि वास्तविक बचत मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Delhi Protest:जंतर-मंतर पर ‘आरक्षण हटाओ’ प्रदर्शन को अनुमति नहीं, रामलीला मैदान भेज रही पुलिस; ये बताई वजह – Delhi Police Has Not Granted Permission For Remove Reservation Protest

Mumbai:ट्रांसजेंडर बनकर फ्लैट में घुसा, बीमार पति को ठीक करने का दिया झांसा; एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप – Mumbai-man-pretends-to-be-transgender-enters-powai-airhostess-house-molestation-case-anil-shinde-arrested

The Bonus Market Update:बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 50 अंक से अधिक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे – Sensex Opening Bell Sensex Slips Over 50 Points, Nifty Below 24,250 Share Market Opening

Up:दुपट्टे से गला कसकर भतीजी को मारा, फिर पैरों में ठोंकी तीन-तीन कील, बोला- चुड़ैल न बने इसलिए किया टोटका – Uncle Strangled His Niece With A Scarf And Then Hammered Three Nails Into Her Feet

Mp:पुराने पत्थर, वही स्थापत्य और राजस्थान के हुनरमंद कारीगर…; उज्जैन में लौट रहा 1000 साल पुराना मंदिर – Ujjain Mahakal Parisar Reconstruction Of 1000 Year Old Temple Underway With Original Architecture

Shweta Tiwari:क्यों यूजर्स पर भड़कीं श्वेता तिवारी? राज ठाकरे से पूछा सवाल; मराठी संस्कृति को लेकर कही ये बात – Shweta Tiwari Questions Why Degrading Women Has Become Normal On Social Media

Leave a Comment