लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राखी पर भाई का मुंह कराएं मीठा, बनाएं ये 5 Homemade Desserts

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Raksha Bandhan Homemade Desserts: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और खूबसूरत यादों से जुड़ा होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ-साथ एक-दूसरे का मुंह मीठा कराने की भी परंपरा है. अगर इस बार आप बाजार से मिठाई लाने के बजाय घर पर ही कुछ स्पेशल बनाना चाहती हैं, तो होममेड डेजर्ट एक बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं. आइए जानते हैं राखी पर बनाए जाने वाले 5 आसान और स्वादिष्ट डेजर्ट के बारे में.

1. चॉकलेट ब्राउनी

अगर आपके भाई को चॉकलेट पसंद है, तो राखी पर चॉकलेट ब्राउनी जरूर ट्राई करें. इसे बनाने के लिए मैदा, कोको पाउडर, चीनी, मक्खन, दूध और चॉकलेट की जरूरत होगी. सभी चीजों को मिलाकर एक गाढ़ा बैटर तैयार करें और इसे बेक कर लें. ऊपर से थोड़ी पिघली हुई चॉकलेट या ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाएं. गरम ब्राउनी को आइसक्रीम के साथ सर्व करें, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा.

PC: Freepik
PC: Freepik

2. ब्रेड गुलाब जामुन

राखी पर कुछ देसी और थोड़ा अलग बनाना है, तो ब्रेड गुलाब जामुन अच्छा विकल्प है. इसके लिए ब्रेड के किनारे हटाकर उसे दूध की मदद से नरम करें और छोटी-छोटी बॉल्स बना लें. इन्हें हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें. दूसरी तरफ चीनी और पानी से चाशनी तैयार कर लें. अब तले हुए गुलाब जामुन को चाशनी में डाल दें. कुछ देर बाद ये रस से भर जाएंगे और खाने में बेहद स्वादिष्ट लगेंगे.

PC: Freepik
PC: Freepik

यह भी पढ़ें: बाजार से मिठाई लाने की जरूरत नहीं, घर पर झटपट बनाएं स्वादिष्ट कलाकंद

3. फ्रूट कस्टर्ड (Raksha Bandhan Homemade Desserts)

अगर आप राखी पर हल्का और क्रीमी डेजर्ट बनाना चाहती हैं, तो फ्रूट कस्टर्ड ट्राई कर सकती हैं. सबसे पहले दूध को गर्म करके उसमें कस्टर्ड पाउडर और चीनी डालकर पकाएं. जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें. अब इसमें कटे हुए सेब, केला, अंगूर, अनार या अपनी पसंद के दूसरे फल डालें. इसे कुछ देर फ्रिज में ठंडा करके सर्व करें.

PC: Social Media
PC: Social Media

4. नारियल की बर्फी

नारियल की बर्फी बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है. इसके लिए कद्दूकस किया हुआ नारियल, दूध, चीनी और थोड़ा सा घी लें. कड़ाही में घी डालकर नारियल को हल्का भूनें.

फिर दूध और चीनी डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं. जब मिश्रण गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने लगे, तो इसे घी लगी प्लेट में फैलाकर सेट होने दें. ऊपर से बादाम या पिस्ता डालकर छोटे टुकड़ों में काट लें.

PC: Freepik
PC: Freepik

5. इंस्टेंट सेवई खीर

राखी के मौके पर सेवई खीर भी आसानी से बनाई जा सकती है. इसके लिए दूध को उबालें और उसमें हल्की भुनी हुई सेवई डाल दें. अब इसमें चीनी, इलायची और अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स डालकर कुछ मिनट पकाएं. जब सेवई अच्छी तरह नरम हो जाए और दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें. इसे गर्म या ठंडा, दोनों तरह से सर्व किया जा सकता है.

PC: Freepik
PC: Freepik

यह भी पढ़ें: चाय के साथ कुछ क्रिस्पी खाने का मन है? ट्राई करें रणवीर बराड़ का ये पनीर कटलेट

The post राखी पर भाई का मुंह कराएं मीठा, बनाएं ये 5 Homemade Desserts appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment