Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म रिलीज होती हैं और इसमें कोई करोड़ों कमा जाती हैं तो कोई बजट भी वसूल नहीं पाती हैं. अगस्त का महीना भी आधा बीत चुके हैं, जिसमें दर्जनों फिल्मों को रिलीज किया गया. ऐसे में आज आपको जुलाई 2026 की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के बारे में बता रहे हैं कि कौन जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग बना है.
दरअसल, ओरमैक्स मीडिया की ओर से जुलाई 2026 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि किस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की है. पिछले महीने कई बड़ी फिल्में आईं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर जलवा हॉलीवुड फिल्मों का देखने के लिए मिला. देखिए पूरी लिस्ट…
स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे
ओरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर मैन न्यू डे’ ने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ कमाई की साथ ही इंडिया में भी इसका जलवा देखने के लिए मिला. फिल्म ने इंडिया में 630 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 19,900 करोड़ और ओवरसीज में 12,140 करोड़ का बिजनेस किया था. ये इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म भी बनी. कई रिकॉर्ड्स को भी ध्वस्त किया.


यह भी पढ़ें: OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म ‘श्रिनिवास मंगापुरम’, जानें कब और कहां देखें
जन नायकन
इस लिस्ट में दूसरा नाम थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ का है. ओरमैक्स के अनुसार, फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ का बिजनेस किया था. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 323.21 करोड़ तो ओवरसीज में 93.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि फिल्म का बजट 350 करोड़ के करीब रहा. थलापति विजय की फिल्म कमर्शियल हिट नहीं हो पाई हालांकि, लोगों ने इसे भरपूर प्यार दिया था.

द ओडिसी
हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया था. जुलाई में हॉलीवुड की ये दूसरी फिल्म रही थी, जिसने इंडिया में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. ओरमैक्स के अनुसार, फिल्म का इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 220 करोड़ रहा था. जबकि सैकनिल्क के अनुसार, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 12,327.40 करोड़ और ओवरसीज कलेक्शन 7,515 करोड़ रहा था.

यह भी पढ़ें: ‘ज्यादातर लोग सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं’, सुरेश ओबेरॉय ने बताई बीजेपी छोड़ने की वजह
धमाल 4
अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ का नाम भी इसी लिस्ट में है. ये जुलाई 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही थी. ओरमैक्स के अनुसार, फिल्म का कलेक्शन 197 करोड़ रहा था. जबकि सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 30.85 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन 229.91 करोड़ रहा था. अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म हिट रही थी. इसे लोगों ने काफी पसंद किया है.

अल्फा
बॉबी देओल, अनिल कपूर, शरवरी वाघ और आलिया भट्ट स्टारर एक्शन स्पाई फिल्म ‘अल्फा’ जुलाई की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही. जबकि ये बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही थी. ओरमैक्स के अनुसार, फिल्म का इंडिया कलेक्शन 66 करोड़ रहा था जबकि सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 99.10 करोड़ और ओवरसीज में 29.05 करोड़ का कलेक्शन किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी.


