लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pati Patni Aur Woh Do Day 3 To Akhiri Sawaal And Karuppu Box Office Collection Weekend – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इन दिनों सिनेमाघरों में रोमांटिक-कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’, संजय दत्त की ड्रामा फिल्म ‘आखिरी सवाल’ और एक्शन फिल्म ‘करुप्पु’ हाल ही में रिलीज हुईं, इन फिल्मों को थिएटर में तीन दिन हुए हैं। वहीं ‘कृष्णावतारम’ और ‘राजा शिवाजी’ काफी दिनों से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की दौड़ में शामिल हैं। जानिए, रविवार को इन सब फिल्मों ने कितना कमाया है। 




Pati Patni Aur Woh Do Day 3 To Akhiri Sawaal And Karuppu Box Office Collection Weekend

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ की स्टार कास्ट
– फोटो : सोशल मीडिया


‘पति पत्नी और वो दो’ ने जमकर किया कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने तीसरे दिन 7.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 17.50 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में आयुष्मान खुराना, अलावा सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। 


Pati Patni Aur Woh Do Day 3 To Akhiri Sawaal And Karuppu Box Office Collection Weekend

फिल्म ‘आखिरी सवाल’
– फोटो : सोशल मीडिया


‘आखिरी सवाल’ की कमाई में मामूली बढ़त 

रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ ने भी अपनी कमाई में बढ़ोतरी की है। इस फिल्म ने तीसरे दिन 80 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि दूसरे दिन ‘आखिरी सवाल’ ने 75 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1.95 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म दर्शकों के लिए तरस गई है। 


Pati Patni Aur Woh Do Day 3 To Akhiri Sawaal And Karuppu Box Office Collection Weekend

फिल्म ‘करुप्पु’
– फोटो : सोशल मीडिया


‘करुप्पु’ का रहा रविवार को बोलबाला 

साउथ फिल्म ‘करुप्पु’ में सूर्या लीड रोल में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 28.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि दूसरे दिन 24.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ‘करुप्पु’ ने कुल 68 करोड़ रुपये की कमाई अब तक की है। इस फिल्म को लेकर साउथ फिल्मों के चाहने वालों के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। 


Pati Patni Aur Woh Do Day 3 To Akhiri Sawaal And Karuppu Box Office Collection Weekend

फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’
– फोटो : सोशल मीडिया


‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ और  ‘राजा शिवाजी’ को भी हुआ फायदा

फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ धीमी गति से कमाई कर रही है लेकिन सिनेमाघरों में मौजूद है। इस फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन 3.20 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म ने 10वें दिन 2.30 करोड़ रुपये कमाए थे। इसकी कुल कमाई भी अब तक 20.22 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म की कहानी भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित है। 

मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ हिंदी में भी रिलीज हुई। इसे रितेश देशमुख ने निर्देशित किया है, साथ ही इसमें एक्टिंग भी की है। इस फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन 3.45 करोड़ रुपये कमाए। वहीं 16वें दिन 2.70  करोड़ रुपये कमाए थे। अब तक इस फिल्म ने 84.55 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। फिल्म अगले हफ्ते तक 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जयपुर:सेंट्रल पार्क से Ca का अपहरण! जबरन मर्सिडीज में डाला, फिर ऐसे बच गई जान – Attempted Kidnapping In Jaipur Using Mercedes Car; Fake Pistol And Knife Recovered

एक्सप्लेनर:सऊदी को हूतियों के हमले से बचाने क्यों नहीं आए पाकिस्तान-तुर्किये, क्या नाकाम हो गया मक्का समझौता? – Saudi Arabia Houthi Attacks Pakistan Turkiye Mecca Pact Makkah Agreement Failure Islamic Countries Explainer

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन:भारत दौरे पर आ सकते हैं चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक संभव – Pm Modi Xi Jinping Bilateral Meeting Brics Summit Delhi Galwan Lac

आईफोन 18 प्रो बनाम 17 प्रो: ए20 चिप, अपर्चर कैमरा और नई सिरी, 7 अपग्रेड से बेहतर बना आईफोन, किसे खरीदें? – Iphone 18 Pro Vs Iphone 17 Pro: Same Design, So What’s New? Check All Differences

बिहार:वैशाली में भरभराकर गिरा पुल का लॉन्चर, मची चीख-पुकार, छह कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर – Bihar Vaishali Lalganj Nh139w Bharatmala Project Bridge Launcher Collapse Injuries Hajipur News

सीट का समीकरण:2022 में भाजपा ने जीती सीट सहयोगी को दी वो भी जीता, ऐसा रहा घाटमपुर सीट का चुनावी इतिहास – Uttar Pradesh Election 2027 Kanpur Nagar Ghatampur Assembly Seat History Bjp Sp Bsp Cong Political Equation

Leave a Comment