लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Monsoon Session:संसद में सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष, खरगे बोले- राम मंदिर-पेपर लीक पर जवाब दे सरकार – Monsoon Session Parliament Kharge Modi Government Ram Mandir Donation Paper Leak Ethanol Blending Row

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत के साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी तकरार तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सत्र के पहले दिन मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए साफ कर दिया है कि विपक्ष सदन में जनता की आवाज बनकर सरकार से हर मोर्चे पर जवाबदेही मांगेगा। उन्होंने कहा कि जनता के हक, उनकी आवाज और विश्वास की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी। विपक्ष हर मुद्दे पर सरकार से जवाबदेही तय करेगा।

राम मंदिर चंदे की जांच की मांग

इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे ने श्री राम मंदिर निर्माण में चंदा चोरी और आस्था से धोखे का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी कमाई अर्पित की थी। श्रद्धालुओं को न्याय मिलना चाहिए। खरगे ने इस मामले की तत्काल स्वतंत्र जांच कराने और पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की है।

पेपर लीक और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी

कांग्रेस अध्यक्ष ने पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के पतन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि साल 2014 से अब तक देश में 152 पेपर लीक हो चुके हैं। इन घटनाओं के कारण 25 बच्चों ने अपनी जान गंवाई है। खरगे ने इस विफलता के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की।

ये भी पढ़ें: Monsoon Session: ’56 नहीं, 28 साल के नौजवान बढ़ा रहे देश का मान’, संसद सत्र से पहले पीएम मोदी का राहुल पर तंज

एथेनॉल मिश्रण और अन्य मुद्दे

खरगे ने 3.5 करोड़ वाहन मालिकों पर जबरन थोपे गए एथेनॉल मिश्रण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार इसे एक ‘प्रयोग’ बता रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या जनता की कमाई की लूट ही भाजपा का एकमात्र औजार है? इन मुद्दों के अलावा विपक्ष आने वाले विधेयकों और देश की जनता को प्रभावित करने वाले अन्य महत्वपूर्ण सवालों पर भी सरकार को घेरेगा। 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्री चरणी का कमाल:एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय, पूनम को पीछे छोड़ने का मौका – India Vs Hongkong Women Asia Cup Shree Charani Stats Most T20i Wickets For Ind-w In A Calendar Year

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 27 Know Total Earning Of Toxic And Irumudi – Entertainment News: Amar Ujala

ऋषि कपूर जन्मतिथि:प्रेम में डूबे आशिक से माफिया डॉन तक; इन दमदार किरदारों से दर्शकों के दिल में उतरे चिंटू जी – Rishi Kapoor Birth Anniversary: Know About Late Actor Unforgettable Films And Role Love Story With Neetu Singh

जन्माष्टमी 2026:भगवान श्रीकृष्ण में इन हॉलीवुड सितारों की आस्था; भक्ति भाव से करते हैं भजन कीर्तन और नाम जप – Janmashtami 2026 Robert Downey Jr George Harrison Russell Brand Hollywood Stars Who Have Faith In Lord Krishna

एमपी में बारिश का रौद्र रूप:28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मंदाकिनी-नर्मदा नदी उफान पर,बांधों के गेट खुले – Torrential Rains In Mp: Heavy Rain Alert For 28 Districts; Mandakini And Narmada Rivers In Spate; Dam Gates Op

राजस्थान निकाय चुनाव:69,811 नामांकन में से 17़137 के खारिज, 10112 ने नाम वापस लिए, 38891 मैदान में – Rajasthan Civic Polls: 17,137 Nominations Rejected, 10,112 Withdrawn; 38,891 Candidates Remain In Fray

Leave a Comment