खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रैज देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं फिल्म ने आज रविवार को कितनी कमाई की है।

2 of 4
जन नायकन
– फोटो : एक्स
शुरुआती दिनों का कलेक्शन
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। पहले दिन इसने 42.70 करोड़, तो वहीं दूसरे दिन 21.15 करोड़ की कमाई की। इसके बाद कल शनिवार को इसने 28.50 करोड़ की कमाई की थी।

3 of 4
जन नायकन
– फोटो : एक्स
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘जन नायकन’ के लिए वीकएंड काफी अच्छा साबित हुआ। फिल्म ने आज भी अच्छी कमाई की है। खबर लिखे जाने तक ‘जन नायकन’ ने 26.19 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 118.54 करोड़ का हो गया है। इसी के साथ आज फिल्म ने इंडिया में 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

4 of 4
जन नायकन
– फोटो : X
जन नायकन के बारे में
फिल्म ‘जन नायकन’ में थलापति विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और ममिता बैजू समेत कई कलाकार नजर आए हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक अपराधी (बॉबी देओल), विजि (ममिता बैजू) का अपहरण कर लेता है। टीवीके (विजय) उसे छुड़ाने जाता है। इसके बाद कहनी में ट्विस्ट आता है।
ये भी पढ़ें- ‘मैंने जिनके साथ काम किया, वे मंत्री बन गए’; बॉबी देओल का मजेदार बयान; विजय-नंदमुरी और पवन कल्याण का लिया नाम

