अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके पर तंज कसा है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया, जिसमें दोनों की इंग्लिश बोलने की काबिलियत की तुलना की गई है।
कंगना ने यह रील अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की। इसमें पहले दीपके को इंग्लिश में पब्लिक स्टेटमेंट देते हुए दिखाया गया, उसके बाद बाद कंगना की एक क्लिप दिखाई गई, जिसमें वह अंग्रेजी में बात कर रही थीं।
कैप्शन में क्या है?
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जो रील शेयर की है उसका कैप्शन है ’12वीं पास कंगना रनौत बनाम बोस्टन यूनिवर्सिटी के सीजेपी दीपके का इंग्लिश लेवल। एक आग है, तो दूसरे को रीबूट की जरूरत है।’


