
How to Store Biscuits: चाय के साथ कुरकुरे बिस्किट खाना किसे पसंद नहीं होता. लेकिन अक्सर पैकेट खोलने के बाद कुछ बिस्किट बच जाते हैं. इन्हें दोबारा पैक करके रखने पर अगले दिन ही इनका स्वाद और कुरकुरापन कम हो जाता है. बारिश और नमी वाले मौसम में तो बिस्किट बहुत जल्दी सील जाते हैं. अगर आपके घर में भी ऐसा होता है, तो एक आसान सा तरीका आपके काम आ सकता है. इसके लिए आपको किसी खास सामान की जरूरत नहीं है. घर में रखे चावल की मदद से आप बिस्किट को काफी समय तक क्रिस्पी रख सकते हैं.

बिस्किट को सीलने से कैसे बचाएं?
इस आसान तरीके को मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने भी शेयर किया है.
- इसके लिए आपको सिर्फ एक साफ और सूखा एयरटाइट डिब्बा और थोड़े से सूखे चावल चाहिए.
- सबसे पहले एक साफ और पूरी तरह सूखा एयरटाइट कंटेनर लें.
- अब इसमें थोड़े से सूखे चावल डालकर नीचे एक पतली परत बना दें.
- इसके ऊपर बिस्किट रखें और डिब्बे का ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें.
- चावल डिब्बे के अंदर मौजूद नमी को सोखने में मदद करते हैं. इससे बिस्किट जल्दी नरम या सीले नहीं पड़ते और उनका कुरकुरापन लंबे समय तक बना रह सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
इस तरीके को अपनाते समय कुछ छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. चावल बिल्कुल सूखे और साफ होने चाहिए. उनमें किसी तरह के कीड़े या नमी नहीं होनी चाहिए. साथ ही जिस डिब्बे में बिस्किट रखने वाले हैं, उसे पहले अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें. अगर डिब्बे के अंदर नमी रह गई, तो बिस्किट जल्दी सील सकते हैं. इसलिए कंटेनर को पूरी तरह सूखने के बाद ही इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: दाल में पड़ गए हैं घुन? डिब्बे में डाल दें ये एक चीज, लंबे समय तक रहेगी सुरक्षित
The post बिस्किट लंबे समय तक रहेंगे क्रिस्पी, स्टोर करते समय अपनाएं ये ट्रिक appeared first on Prabhat Khabar.

