How to Store Pulses to Prevent Insects: घर में दाल का इस्तेमाल लगभग रोज ही होता है. इसलिए ज्यादातर लोग एक साथ ज्यादा मात्रा में दाल खरीदकर रख लेते हैं. लेकिन कई बार कुछ समय बाद दाल में छोटे-छोटे कीड़े या घुन दिखाई देने लगते हैं. इससे दाल खराब होने लगती है और उसे इस्तेमाल करने का मन भी नहीं करता.
खासकर गर्मी और नमी के मौसम में यह परेशानी ज्यादा देखने को मिलती है. अगर आपके घर में भी दाल को लंबे समय तक स्टोर (How to Store Pulses to Prevent Insects) करने में परेशानी होती है, तो ये एक आसान घरेलू तरीका आजमा सकती हैं.
दाल में डालें सूखी नीम की पत्तियां
दाल को घुन से बचाने के लिए सबसे पहले नीम की कुछ साफ और अच्छी तरह सूखी पत्तियां लें. ध्यान रखें कि पत्तियों में बिल्कुल भी नमी नहीं होनी चाहिए. इन्हें दाल के डिब्बे में ऊपर या दाल के बीच में रख सकती हैं.
नीम की पत्तियों की तेज प्राकृतिक खुशबू स्टोरेज कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती है. समय-समय पर पत्तियों को देखकर उन्हें बदल भी दें. अगर पत्तियां नमी पकड़ने लगें, तो उन्हें तुरंत हटा दें.

यह भी पढ़ें: बार-बार धोने के बाद भी बेबी के कपड़ों से नहीं जाती दूध की गंध? ये ट्रिक आएगी काम
दाल को स्टोर करने का तरीका भी है जरूरी
सिर्फ नीम की पत्तियां डाल देना ही काफी नहीं है. दाल को जिस डिब्बे में रख रही हैं, वह पूरी तरह साफ और सूखा होना चाहिए. डिब्बे में जरा भी नमी रह गई तो दाल जल्दी खराब हो सकती है.
नई दाल को पुराने स्टॉक के साथ मिलाने से भी बचें. पहले से रखी दाल को खत्म करें और उसके बाद ही डिब्बे में नई दाल भरें. इससे अगर पुराने स्टॉक में घुन लगा हो तो वह नई दाल तक पहुंचने का खतरा कम रहेगा.
दाल खरीदते समय भी रखें ध्यान
दाल में घुन लगने की परेशानी कई बार घर लाने से पहले ही शुरू हो जाती है. इसलिए दाल खरीदते समय पैकेट को ध्यान से देखें. अगर दाल में छोटे छेद, जाले जैसी परत या बहुत ज्यादा टूटे हुए दाने दिखाई दें, तो उसे खरीदने से बचें.
घर लाने के बाद दाल को कुछ समय के लिए साफ ट्रे या प्लेट में फैलाकर भी देख सकती हैं. अगर दाल बिल्कुल ठीक है, तभी उसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें.
यह भी पढ़ें: बची हुई चायपत्ती को कूड़ेदान में डालना छोड़ें, पौधों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
The post दाल में पड़ गए हैं घुन? डिब्बे में डाल दें ये एक चीज, लंबे समय तक रहेगी सुरक्षित appeared first on Prabhat Khabar.


