लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दिल्ली लक्ष्मी योजना:रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, सीएम रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र – Beneficiary Letters For The Lakshmi Yojana Handed Over To Women In Delhi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में करीब 2,500 लाभार्थी महिलाओं को आधिकारिक लाभार्थी पत्र सौंपे। तालकटोरा स्टेडियम में 2500 महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल किया गया और 65 महिलाओं को मंच पर बुलाकर पत्र दिया गया। बाकी महिलाओं को भी 1 सितंबर से पहले तक पत्र मिल जाएंगे।

हम घोषणापत्र में किए गए वादे को पूरा कर रहे : सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लक्ष्मी योजना के बारे में कहा, ‘मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम अपने घोषणापत्र में किए गए वादे को पूरा कर रहे हैं। दिल्ली लक्ष्मी योजना, जिसे हमने 1 अगस्त से दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने के लिए शुरू किया था, उसके तहत अब तक नौ लाख से ज्यादा महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पूरा प्रशासन लाभार्थियों के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आज हमने योजना के तहत पहले 2,500 लाभार्थियों को मंजूरी पत्र सौंपे। उनके बैंक खाते और सीबीडीसी वॉलेट खुलने के बाद, 1 सितंबर को उनके खातों में पैसे जमा कर दिए जाएंगे। मुझे बहुत खुशी है कि दिल्ली की महिलाएं खुश हैं और हम उनके सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति अपने वादे को पूरा कर रहे हैं।’

‘पीएम मोदी की एक-एक गारंटी पूरी कर रहीं सीएम’

केंद्रीय मंत्री और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा, जब से रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं, मोदी की एक-एक गारंटी पूरी कर रही हैं, दिल्ली की करीब 9 लाख महिलाओं ने इस योजना पर यकीन किया और फॉर्म भरा है, अब उनको लाभ देना शुरू किया जा रहा है। पहले होली पर सिलेंडर दिया, अब दिवाली पर आएगा, पिंक कार्ड से मुफ्त बस के साथ सफर सुगम किया है। दिल्ली में 9वीं पास करने वाली सभी बेटियों को साइकिल देने का काम शुरू किया है, अगले साल भी जो बच्चियां 9वीं में जाएंगी, उनको भी साइकिल दी जाएंगी। अब हर घर को बिजली का मीटर लगेंगे, करीब 2.5 लाख घरों में मीटर लगेगा।

एलजी तरनजीत सिंह संधू ने दी बधाई

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा, रक्षाबंधन के मौके पर ये स्कीम, एक ब्लेसिंग है। हमारे देश में नारी को पहले से सबसे ऊंचा स्थान है, गुरुनानक देव ने कहा है कि महिलाएं ही हैं, जो राजा और विद्वान को जन्म देती हैं। पीएम मोदी ने महिलाओं को मजबूत करने के लिए सप्तधारा योजना शुरू किया है। इसमें नारीशक्ति सबसे मजबूत है। दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त को अप्रूवल किया गया है। पहला डीबीटी का काम आज से शुरू किया गया है। इस रक्षाबंधन पर हमारा संकल्प है कि दिल्ली की हर महिला, सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान से जिए। सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सिंगरौली:दमकल वाहन से धुली विधायक की कार, वीडियो वायरल होने के बाद छिड़ा विवाद, विधायक ने दी सफाई – Singrauli: Mla’s Car Washed With Fire Brigade Vehicle, Controversy Erupts After Video Surfaces; Mla Responds

‘बेटी ने आत्महत्या नहीं की, हत्या हुई’:त्विषा की मौत पर Cbi की चार्जशीट से पिता नाराज, कहा- मैं चुनौती दूंगा – Twisha Sharma Death Case Update Father Rejects Cbi Charge Sheet Says Daughter Was Murdered

यूपी:प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे के लिए बनेगा एक कॉमन कमांड सेंटर, एक हेल्पलाइन नंबर से मिलेगी हर तरह की मदद – Up: A Common Command Center Will Be Set Up For All Expressways In The State, With A Single Helpline Number Pr

यूपी:सड़क पर पहुंची ‘चवन्नी से रुपया’ की सियासत, बागपत में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर – Baghpat: Offensive Posters Against Akhilesh Yadav Trigger Political Row On Highway

विज्ञापन विवाद:राहुल के ‘वूमेन फ्रीडम’ पर कंगना का ‘ब्रो वेट’ वाला तंज, कृति सेनन के एड पर क्यों भिड़े नेता? – Ad Controversy Kangana Dig Rahul Stance On Women Freedom Why Did Two Politicians Clash Over Kriti Sanon Ad?

एच-1बी वीजा में बड़े बदलाव की तैयारी:अमेरिका ने सभी वीजा अपॉइंटमेंट रोके,ऐसा क्या कर रहा ट्रंप प्रशासन? – Us Halts All Visa Appointments Globally Amid Trump Immigration Crackdown Report

Leave a Comment