लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Jewellery Insurance: सोना तो खरीद लिया, क्या उसका बीमा कराया? जानिए क्यों जरूरी है ज्वेलरी इंश्योरेंस

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Gold Jewellery Isurance: भारत में सोना खरीदना शुभ तो माना ही जाता है लेकिन ये निवेश का भी एक बड़ा साधन है. लोग त्यौहारों के मौके पर गोल्ड खरीदते हैं और उसे एक निवेश की तरह अपने पास संभालकर रखते हैं. लेकिन इसकी सुरक्षा का क्या? ये सवाल कई बार मन में आता है. क्योंकि चोरी, सेंधमारी जैसी घटनाएं आजकल आम हो गई हैं. ऐसे में भारी मात्रा तो क्या थोड़ी मात्रा में भी सोना घर पर रखना सुरक्षित नहीं है. ऐसे में क्या किया जा सकता है?

सोने का कराएं बीमा
अगर आपके पास अच्छी- खासी मात्रा में सोना है, तो आप उसे सुरक्षित रखने के लिए उसका बीमा करवा सकते हैं. इससे ये सुरक्षित रहेगा और आप टेंशन फ्री रहेंगे. इसमें आप गहने, सोने के सिक्के, बिस्किट आदि का बीमा करवा सकते हैं. इस बीमा में चोरी, लूटपाट, बैंक लॉकर से चोरी और ट्रैवल के दौरान गोल्ड खो जाने के नुकसान भी शामिल हैं. इसका प्रीमियम हर साल के हिसाब से सोने की कीमत का महज 1 प्रतिशत या 2 प्रतिशत तक ही होता है. ये बहुत ही आसान और सुरक्षित तरीका है, अपने गहनों को सिक्योर करने का.

क्यों है जरूरी?
कई लोगों को लगता है कि उनके घर में यदि गोल्ड है तो वो सुरक्षित ही होगा. लेकिन ऐसा नहीं है, अनहोनी कभी भी और कहीं भी हो सकती है. यहां आपको जरूरी पॉइंट्स के साथ बताते हैं कि गोल्ड का बीमा क्यों जरूरी है.

  • ये आम लोगों की जमापूंजी का सुरक्षा कवच है.
  • सोने का बीमा करवाने से भावनाएं भी सुरक्षित रहती हैं, क्योंकि सोना या कोई भी ज्वेलरी लोगों की भावनाओं से भी जुड़ी होती है.
  • सोना चोरी होने पर क्लेम मिल जाता है और ज्यादा नुकसान का सामना नहीं करना पड़ता है.
  • किसी प्राकृतिक आपदा के तहत अगर सोना खो गया है तब भी आपको क्लेम मिल जाएगा.
  • यदि सोना किसी गलती से खो गया है तो इसका नुकसान भी कवर कर लिया जाता है.

यदि आपने अब तक इस बारे में नहीं सोचा है, तो अभी भी समय है क्योंकि सोने की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है. ऐसे में इस पर खतरा भी मंडरा रहा है, किसी भी परेशानी और टेंशन से बचने के लिए आप जल्दी ही इसका बीमा करवा सकते हैं.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सावधान! कितनी तेजी से बढ़ रहा है आपका कारोबार? GST से मासिक आउटपुट ट्रैक करेगी सरकार

HDFC यूजर्स सावधान! 15 मई से बदल रहे हैं रिवॉर्ड और लाउंज एक्सेस के नियम, इस कार्ड में हुए बड़े बदलाव

अनंत अंबानी ने कोलंबिया से की दरियाई घोड़ों की जान बचाने की अपील, वनतारा में आजीवन घर देने का रखा प्रस्ताव

निवेशकों के लिए खुशखबरी! दिग्गज ऑटो कंपनी देगी ₹140 डिविडेंड, जानिए Q4 नतीजे और रिकॉर्ड डेट की पूरी जानकारी

Hormuz Crisis: अब कोल्ड ड्रिंक्स की बारी! गर्मी के बीच मार्किट से गायब हुई कैन, क्या है कारण?

Spice Prices: जंग ने बिगाड़ा मसालों का स्वाद! निर्यात ठप होने से जीरा, धनिया-हल्दी के दाम गिरे, व्यापारियों की टूटी कमर

Leave a Comment