अगर आपकी रसोई में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा रहता है और जरूरत के समय में चीजें ढूंढने में काफी समय बर्बाद होता है, तो कुछ छोटे ऑर्गेनाइजर आपकी परेशानी को दूर कर सकते हैं. किचन को सही तरीके से रखने के लिए जरूरी नहीं है कि आप महंगे मॉड्यूलर फर्नीचर या बड़े-बड़े रैक खरीदें. कुछ छोटे और इस्तेमाल होने वाले ऑर्गेनाइजर भी आपकी रसोई को साफ-सुथरा रखनी में मदद कर सकते हैं.
आजकल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई किचेन प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जिन्हें कम बजट में खरीदा जा सकता है. इनमें मसालों और दालों को रखने वाले एयरटाइट कंटेनर से लेकर चाकू और कुकिंग टूल्स और सामान रखने वाले स्टोरेज रैक तक शामिल हैं. इनकी मदद से किचन में जगह का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है और रोजाना खाना बनाने का काम भी आसान हो सकता है.
1000 से कम में मिल रहे हैं ये किचन ऑर्गेनाइजर
अगर आप अपनी रसोई को सही तरीके से बनाने के लिए कम बजट में ज्यादा उपयोगी समान तलाश रहे हैं, तो ये प्रोडक्ट्स आपके काम आ सकते हैं. इनकी कीमतें ऑनलाइन लिस्टिंग में डि गई जानकारी के आधार पर हैं. लेकिन ध्यान रहें यह समय के साथ बदल सकती हैं.
कल बाजार खुलने से पहले देख लें शेयरों की ये लिस्ट, सही दांव कराएगा तगड़ी कमाई!
AGARO Galaxy 6 Pcs Kitchen Knife Set
सब्जियां काटने से लेकर चापिंग और गार्निशिंग तक के लिए यह नाइक सेट काम आ सकता है. इसमें अलग-अलग तरह के चाकुओं के साथ कैंची भी दी गई है. साथ ही इन्हें एक जगह रखने के लिए लकड़ी का स्टैंड भी दिया गया है, ताकि चाकू किचन में इधर-उधर बिखरा पड़ा न रहें. AGARO का यह 6 पीस किचन नाइफ सेट रोजाना खाना बनाने के काम आ सकता है.
कीमत और ऑफर
- Flipkart पर कीमत: 769
- Amazon पर कीमत: 769
- Flipkart पर बताया गया डिस्काउंट: 9%
33 Pcs Silicone Spatula Set
अगर खाना बनाते समय आपको अलग-अलग चम्मच और कुकिंग टूल्स की जरूरत पड़ती है, तो यह 33 पीस सिलिकॉन स्पैटुला सेट आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. इसमें खाना चलाने, मिलाने, परोसने और दूसरी कुकिंग जरूरतों के लिए कई तरह के टूल्स दिए गए हैं. सिलिकॉन से बने इन टूल्स को खाना बनाने के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही, इन्हें एक जगह रखने के लिए होल्डर भी मिलता है.
कीमत और ऑफर
- Amazon पर कीमत: 899
- लिस्टिंग में बताया गया डिस्काउंट: 70%
HOMEZE Storage Basket Set of 2
किचन में कई छोटे डिब्बे, पैकेट और रोजाना इस्तेमाल होने वाला सामान ऐसे होते हैं जिन्हें अलमारी में रखना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में स्टोरेज बास्केट आपके काफी काम आ सकते हैं. HOMEZE का यह बास्केट सेट दो पीस में आता है और इनमें पहिए भी दिए गए हैं, जिससे जरूरत के हिसाब से इन्हें आसानी से आगे-पीछे किया जा सकता है.
कीमत और ऑफर
- Amazon पर कीमत: 799
- लिस्टिंग में दी गई MRP: 1,899
- लिस्टिंग में बताया गया डिस्काउंट: 58%
Amazon Brand – Solimo Plastic Dish Drainer
बर्तन धोने के बाद अगर उन्हें सीधे किचन काउंटर पर रख दिया जाए तो पानी फैलने लगता है और आसपास की जगह गीली हो सकती है. इस परेशानी से बचने के लिए डिश ड्रेनर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें आप धुले हुए बर्तन रख सकते हैं, ताकि पानी नीचे जमा हो और काउंटर पर फैलने से बचे.
कीमत और ऑफर
- Amazon पर कीमत: 689
- लिस्टिंग में दी गई MRP: 999
- लिस्टिंग में बताया गया डिस्काउंट: 31%
सरपट भाग रही ‘कांदा एक्सप्रेस’, फिर क्यों नहीं थम रहे प्याज के दाम; कब होगी सस्ती?


