अगर आप भी रियल एस्टेट से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखते हैं, तो आशियाना हाउसिंगकी विस्तार योजना आपके लिए अहम हो सकती है. आशियाना हाउसिंग कंपनी ने इस वित्त साल में जमीन खरीदने के लिटीए करीब 1,000 करोड़ रुपए खर्च करने की तैयारी में है. कंपनी का फोकस सामान्य आवास के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई हाउसिंग बनाने पर भी रहेगा.
आशियाना हाउसिंग के MD विशाल गुप्ता के मुताबिक, आवास की मांग अभी भी मजबूत बनी हुई है. इसी को देखते हुए कंपनी दिल्ली-NCR, राजस्थान, महाराष्ट्र और तामिलनडु जैसे जैसे बाजारों में अपना कारोबार बढ़ाने की तैयारी कर रही है.
किन शहरों में बढ़ाएगी कंपनी अपना कारोबार?
आशियाना हाउसिंग दिल्ली-NCR, राजस्थान, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे बाजारों में विस्तार कर रही है. हालांकि जमीन का इस्तेमाल सामान्य आवासीय और वरिष्ठ नागरिकों के लिए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स विकसित करने में किया जाएगा. जमीन सीधे खरीदने के अलावा कंपनी जमीन मालिकों के साथ ज्वाइंट डेवलपमेंट के जरिए भी प्रोजेक्ट्स तैयार करेगी. कंपनी के पास जमीन खरीद के लिए निवेश को पूरा करने के लिए पर्याप्त नकदी मौजूद है.
इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप चला रहा बेटा, उसूल पर कंपनी की डायरेक्टर ने छोड़ दिया पद
पुणे में खरीदी 28.55 एकड़ जमीन
अप्रैल-जून तिमाही के दौरान आशियाना हाउसिंग ने पुणे में 28.55 एकड़ जमीन सीधे खरीदी है. यह कंपनी का वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रोजेक्ट विकसित करने का अब तक का सबसे बड़ा जमीन सौदा बताया गया है. जानकारी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का बिक्री योग्य क्षेत्र करीब 20 लाख वर्ग फुट होगा और इससे करीब 1,800 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है.
कंपनी की बिक्री बुकिंग में आई गिरावट
आशियाना हाउसिंग ने वित्त वर्ष 2026-27 में बिक्री बुकिंग पिछले वित्त वर्ष के आसपास रखने का लक्ष्य बताया है. पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की प्री-सेल्स करीब 2,400 करोड़ रुपये से ज्यादा रही थी. हालांकि, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की बिक्री बुकिंग घटकर 358 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 431 करोड़ रुपये था.
किचन के काम को बनाएं आसान, 1000 रुपये के बजट में खरीदें ये सामान


