लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pm Modi In Rajasthan Live:पीएम मोदी पहुंचे पचपदरा, थोड़ी देर में करेंगे रिफाइनरी का उद्घाटन – Pm Modi Rajasthan Visit Live Updates Launch Development Projects Hand Over Government Job Letters

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

11:41 AM, 04-Jul-2026

PM Modi Rajasthan Visit News Live; सीएम ने जताया आभार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने एक्स पर वीडियो साझा किया और लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹480 करोड़ की लागत से निर्मित जोधपुर हवाई अड्डे के नए भव्य टर्मिनल भवन का उद्घाटन क्षेत्र के प्रगति पथ पर एक मील का पत्थर है। 23,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला यह आधुनिक टर्मिनल प्रति वर्ष 20 लाख यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने में सक्षम है। राजस्थान की विरासत, झरोखों और मेहराबों से सुसज्जित यह भवन सतत विकास का अनुपम उदाहरण है। इस सौगात से मारवाड़ में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसरों को अभूतपूर्व विस्तार मिलेगा। माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार!

11:22 AM, 04-Jul-2026

PM Modi Rajasthan Visit News Live; पीएम मोदी ने एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी जोधपुर पहुंचे और नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने उड़ान योजना की भी शुरुआत की। वहीं, पीएम मोदी को टर्मिनल का प्रजेंटेशन भी दिखाया गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा, गजेंद्र सिंह शेखावत, सिविल एविएशन मंत्री राममोहन नायडू समेत कई अन्य मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।

11:16 AM, 04-Jul-2026

PM Modi Rajasthan Visit News Live; पूर्व सीएम अशोक गहलोत बोले- राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज राजस्थान के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि प्रदेश की पहली पेट्रोकेमिकल रिफाइनरी का उद्घाटन आज होने जा रहा है।मुझे संतोष है कि हमारी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई परियोजना आज क्रियाशील होने जा रही है। 2008 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद ही राज्य में रिफाइनरी लगाने के गंभीर प्रयास शुरू किए गए। यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के विशेष सहयोग के कारण राजस्थान को रिफाइनरी मिल सकी। इस दौरान पेट्रोलियम मंत्री रहे श्री मुरली देवड़ा और श्री वीरप्पा मोइली के साथ लगातार संपर्क रखकर एचपीएसीएल को रिफाइनरी के लिए सहमत किया गया।

सोनिया गांधी और वीरप्पा मोइली ने रिफाइनरी का शिलान्यास किया ने किया था शिलान्यास

वर्ष 2013 में कांग्रेस सरकार के दौरान यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी एवं पेट्रोलियम मंत्री श्री वीरप्पा मोइली ने रिफाइनरी का शिलान्यास किया। यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि राजनीतिक कारणों से पांच साल तक रिफाइनरी का काम बन्द रहा जिससे इसकी लागत बढ़ती गई। 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद रिफाइनरी के काम को प्राथमिकता पर शुरू किया गया एवं कोविड जैसी विपरीत परिस्थिति के बावजूद लगभग 85 प्रतिशत काम कांग्रेस सरकार में पूरा किया गया।

कांग्रेस सरकार का विजन रिफाइनरी के साथ पेट्रो केमिकल जोन बनाने का था जिसमें रिफाइनरी से निकलने वाले बाई प्रोडक्ट्स के प्लास्टिक आधारित उद्योग लगें जिससे लाखों नए रोजगार पैदा होंगे। कांग्रेस सरकार के दौरान इसके लिए जमीन आवंटन भी किया गया परन्तु अभी यह ठंडे बस्ते में है। आज रिफाइनरी के उद्घाटन के साथ इस पेट्रो केमिकल जोन का काम तेजी से शुरू किया जाए और इसे राजस्थानी लोगों के लिए आरक्षित किया जाए जिससे बाहर के व्यवसायियों की बजाय स्थानीय लोगों को प्लास्टिक आधारित उद्योग लगाने एवं रोजगार में प्राथमिकता मिल सके।

 

10:59 AM, 04-Jul-2026

PM Modi Rajasthan Visit News Live; जयपुर मेट्रो रेल परियोजना फेज-2

जयपुर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना के तहत प्रह्लादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण (नॉर्थ-साउथ) मेट्रो कॉरिडोर विकसित किया जाएगा।

इस कॉरिडोर पर 36 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जो सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र, वीकेआई इंडस्ट्रियल एरिया, जयपुर एयरपोर्ट, टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल और विद्याधर नगर जैसे प्रमुख व्यावसायिक और रिहायशी क्षेत्रों को आपस में जोड़ेंगे। परियोजना पूरी होने के बाद शहर में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को तेज, सुरक्षित व सुविधाजनक सफर की सुविधा मिलेगी।

 

10:38 AM, 04-Jul-2026

PM Modi Rajasthan Visit News Live; सीएम भजनलाल ने शेयर किया वीडियो

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा कि शौर्य, शिल्प और संस्कृति की धरा, हमारी ‘ब्लू सिटी’ जोधपुर को मिलने जा रहा है आधुनिकता का एक नया और भव्य द्वार! आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के UDAN विजन को साकार करते हुए लगभग ₹480 करोड़ की लागत से जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का निर्माण किया गया है। मारवाड़ की समृद्ध विरासत और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के इस बेजोड़ संगम में देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

 

10:21 AM, 04-Jul-2026

PM Modi Rajasthan Visit News Live; क्या बोले उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर आ रहे हैं, जहां वह नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे पचपदरा रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साथ ही कई युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे। आज ही जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास भी किया जाएगा।

10:20 AM, 04-Jul-2026

PM Modi Rajasthan Visit News Live; पृथ्वी के व्यास से दोगुनी केबल बिछाई

पूरे रिफाइनरी परिसर में 28 हजार किलोमीटर लंबी केबल बिछाई गई है, जिसकी कुल लंबाई पृथ्वी के व्यास से भी दोगुनी बताई जाती है। इसके अलावा यहां निर्मित 125 मीटर ऊंचा कोक डोम इंजीनियरिंग का अनूठा उदाहरण है, जिसे गोल गुम्बज से करीब तीन गुना बड़ा माना जाता है।

 

10:11 AM, 04-Jul-2026

PM Modi Rajasthan Visit News Live; निर्माण में बुर्ज खलीफा से पांच गुना ज्यादा कंक्रीट 

निर्माण कार्य में 16 लाख घन मीटर कंक्रीट का उपयोग किया गया, जो बुर्ज खलीफा के निर्माण में इस्तेमाल कंक्रीट से लगभग पांच गुना ज्यादा है। वहीं, करीब तीन लाख मीट्रिक टन स्टील लगाया गया, जो एफिल टॉवर में उपयोग हुए स्टील से लगभग 40 गुना अधिक है।

फोटो सोर्स- PM Narendra Modi X Account

10:00 AM, 04-Jul-2026

PM Modi Rajasthan Visit News Live; 15 हजार ओलंपिक स्विमिंग पूल जितनी हुई खुदाई

करीब 79,459 करोड़ रुपये की लागत से विकसित पचपदरा रिफाइनरी देश की सबसे बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं में शामिल है। इसके निर्माण के लिए 1.5 करोड़ घन मीटर मिट्टी की खुदाई की गई, जो लगभग 15 हजार ओलंपिक आकार के स्विमिंग पूल भरने के बराबर है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, यह खुदाई गीजा के पिरामिड के निर्माण में हुई खुदाई से करीब छह गुना अधिक है।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Refinery: 15 हजार ओलंपिक पूल जितनी खुदाई, बुर्ज खलीफा से 5 गुना ज्यादा कंक्रीट से तैयार हुई रिफाइनरी



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इंदौर:सिरफिरे आशिक और प्रेमिका ने चौकीदार की हत्या की, पत्नी बच्चों के सामने कार से कुचला – Indore-news-security-guard-murdered-in-law-exotica-colony

लाल किला ब्लास्ट केस:12 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में एनआईए की चार्जशीट दाखिल, नौ सितंबर को अगली सुनवाई – Delhi Red Fort Blast Nia Files Charge Sheet Against 12 Accused

ब्रेकअप से खुला था पेपर लीक का राज:अब कपड़े के बैग से खुला महाराष्ट्र में फर्जी मार्कशीट रैकेट, तीन गिरफ्तार – Cloth Bag Expose Maharashtra Fake Marksheet Racket Many Arrest

एक्सप्लेनर:22,000 करोड़ कर्ज का मामला 6.5 करोड़ में निपटा, सुभाष चंद्रा मामले में कैसे चली देनदारी पर कैंची? – Subhash Chandra 22k Crore Debt Matter Settled How Was The Liability Slashed Know Case Highlights In Hindi

भारतीय पेशेवरों पर संकट:अमेरिका में नौकरी गई तो 60 दिन की राहत हो सकती है खत्म, प्रस्ताव की समीक्षा पूरी – Donald-trump-us-administration-clears-plan-to-scrap-h1b-60-day-grace-period-indian-workers

Pakistan:इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू से क्यों मचा बवाल? सरफराज ने पाकिस्तान बोर्ड के विवाद से किया किनारा – Sarfaraz Ahmed Denies Pakistan Players Knew Of Reported England Tour Boycott Threat Over Imran Khan Interview

Leave a Comment