लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राम मंदिर दान प्रकरण:संघ ने मांगी रिपोर्ट, बड़े बदलाव के संकेत; संदिग्ध कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी – Ram Mandir Donation Row: Sangh Seeks Report, Signals Major Changes; Preparations Underway To Weed Out Suspect

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राम मंदिर में दान राशि के कथित गबन के आरोप का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंदिर की व्यवस्था और वित्तीय पारदर्शिता को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर मंथन शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार, मामले में जांच प्रक्रिया के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब की है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट के आधार पर मंदिर प्रबंधन और व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जाएगी।

जांच के दायरे में आए कुछ कर्मचारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठने के बाद उनकी सेवाएं समाप्त करने अथवा उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से हटाने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके अलावा मंदिर परिसर में कार्यरत कई कर्मचारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया जा सकता है, ताकि व्यवस्था को और अधिक जवाबदेह तथा पारदर्शी बनाया जा सके। 

सूत्र बताते हैं कि राम मंदिर ट्रस्ट पहले से ही मामले की आंतरिक जांच करा रहा है। सीसीटीवी फुटेज, लेखा अभिलेखों और संबंधित कर्मचारियों की गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है।

सूत्रों का कहना है कि राम मंदिर की प्रतिष्ठा और श्रद्धालुओं के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यवस्था में जल्द ही व्यापक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकते हैं। इसके चलते आने वाले दिनों में कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने, निगरानी तंत्र को और मजबूत बनाने तथा वित्तीय प्रबंधन को अधिक पारदर्शी बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय सामने आ सकते हैं। वहीं बुधवार को भी तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समाधान:किशाऊ परियोजना से मिलेगा हर दिन 30 करोड़ लीटर पानी, बुझेगी दिल्लीवालों की प्यास; किल्लत होगी कम – Kishau Project To Provide 300 Million Liters Of Water Daily; Delhi’s Thirst To Be Quenched

महाराष्ट्र:जरांगे पाटिल के विरोध पर फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 14 में से 12 मुख्य मांगें सरकार ने मानी – Maharashtra: Cm Fadnavis Makes A Major Statement Regarding Jarange Patil’s Protest

धूप में आई तेजी तो जहरीली हुई हवा:दिल्ली-एनसीआर में ओजोन ढा रही है कहर, बढ़ने लगा असर; हालात चिंताजनक – Air Turns Toxic As Sunlight Intensifies: Ozone Wreaks Havoc In Delhi-ncr

एफबीआई की नौकरी के नियम क्यों बदले?:सीनेट में उठे सवाल, काश पटेल ने पीड़ितों का दिया हवाला; क्या कहा? – Fbi Chief Kash Patel Defends Loosening Of Employment Standards On Bestiality, Prostitutio

फॉर्म में लौटे संजू सैमसन:दूसरे मैच में दिलाई दमदार जीत, भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीता लगातार 10वां टी20 – Ind Vs Afg T20: India Vs Afghanistan 2nd T20i Match Highlights Key Momements Result Sanju Samson

अमेरिका से तनाव के बीच कार्नी का बड़ा संदेश:’कनाडा और मजबूत और आत्मनिर्भर बनेगा’; क्या है आगे की राह? – Carney Says Canada Can Wait For Right Conditions In Trump Trade War, Emerge Stronger

Leave a Comment