लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pm मोदी से मिले स्काईरूट एयरोस्पेस के संस्थापक:साझा किया भारत के स्पेस भविष्य का रोडमैप; क्या हुई बातचीत? – Skyroot Aerospace Founders Met Pm Modi Shared Roadmap For India Space Future

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत का पहला निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-श्रेणी का रॉकेट ‘विक्रम-1’ सफलतापूर्वक लॉन्च करने वाली कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस के संस्थापकों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान विक्रम-1 मिशन की सफलता, भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की संभावनाओं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात के बाद क्या कहा?

मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्काईरूट एयरोस्पेस के संस्थापकों की ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और सकारात्मक सोच देश के निजी अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र (स्पेस इकोसिस्टम) की जीवंत भावना को दर्शाती है।

 

‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री ने क्या लिखा?

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदाना और नागा भरत डाका के साथ बेहद सार्थक बातचीत हुई।’

बातचीत में किन विषयों पर हुई चर्चा?

प्रधानमंत्री ने बताया कि बातचीत के दौरान विक्रम-1 मिशन की सफलता के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण और रोचक विषयों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि उनकी अब तक की यात्रा और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकर खुशी हुई। उनकी ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और सकारात्मकता हमारे निजी स्पेस इकोसिस्टम की जीवंत भावना को दर्शाती है। पूरी स्काईरूट टीम को मेरी शुभकामनाएं।”

स्काईरूट एयरोस्पेस ने क्या जानकारी दी?

स्काईरूट एयरोस्पेस ने कहा कि कंपनी के संस्थापक पवन चंदाना और नागा भरत डाका को प्रधानमंत्री के साथ अपनी कंपनी की अब तक की यात्रा, सफल विक्रम-1 मिशन और अंतरिक्ष क्षेत्र के भविष्य को लेकर अपने विजन को साझा करने का अवसर मिला।

भविष्य की योजनाओं पर क्या चर्चा हुई?

कंपनी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेक्नोलॉजी, दीर्घकालिक दृष्टि और भारत के निजी स्पेस इकोसिस्टम में आगे मौजूद संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

ये भी पढ़ें: Commonwealth Games 2026: बिंदियारानी देवी ने भारत को दिलाया कांस्य, भारोत्तोलन में अब तक आए पांच पदक

युवा उद्यमियों के लिए प्रधानमंत्री का संदेश क्यों अहम है?

स्काईरूट एयरोस्पेस ने कहा कि युवा उद्यमियों के प्रति प्रधानमंत्री का प्रोत्साहन और भारत के तेजी से विकसित हो रहे इनोवेशन इकोसिस्टम पर उनका भरोसा हमें लगातार प्रेरित करता है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान:बघाई ने पीट हेगसेथ के बयान पर बोला हमला, कहा- 9/11 की आड़ में ईरान के खिलाफ जंग को सही ठहरा रहा अमेरिका – Perpetrators Were Not Iranians Baghaei Slams Hegseth For Using 9/11 Anniversary To Justify War Against Iran

एक्सप्लेनर:रूस का एसयू-57 कितना ताकतवर, भारत को पांचवीं पीढ़ी के जेट का ऑफर क्यों, लड़ाकू विमान में खास क्या? – Explainer: How Powerful Is Russia’s Su-57, And Why Is India Being Offered The Fifth-generation Fighter?

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट:पहले ही दिन ‘हनुमान अंश’ ने उड़ाए ‘हैवान’ के होश; कितनी मजबूत ‘मिर्जापुर’ की गद्दी? जानिए – Friday Box Office: Haiwaan Vs Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Box Office Collection And Latest Earning

डीमैट 2.0:कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में नए युग की शुरुआत, छोटे निवेशकों को फायदा; मिलेगा सुरक्षित निवेश का मौका? – Demat 2.0 New Era In Corporate Bond Market Benefits For Small Investors Secure Investment Opportunity

सुर्खियां:आज बंद कमरे में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; केंद्र-लद्दाख वार्ता बेनतीजा; उत्तर रेलवे में परिचालन पर असर – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

विश्लेषण:इतिहासकार और लेखक एंटोन जैगर ने बताया, एक दशक में अति-राजनीति ने समाज पर क्या असर डाला? – Analysis Historian Author Anton Jaeger Explains Impact Of Hyperpolitics On Society Over A Decade

Leave a Comment