इंडियन प्रीमियर लीग ने विश्व भर में टी20 क्रिकेट को नई पहचान दिलाई है. ये वही लीग है जहां क्रिस गेल ने महज 30 गेंदों में शतक जड़ दिया था, इसी लीग में विराट कोहली ने एक सीजन में 973 रन बना डाले थे, इसी लीग में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों में शतक लगाकर ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया था. IPL में ऐसे अनगिनत रिकॉर्ड बनते और टूटते रहे हैं.
IPL 2026 की बात करें तो यह सीजन युवाओं के नाम रहा है. वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, प्रिंस यादव और अंशुल कंबोज जैसे युवा सितारों ने इस बार दमदार प्रदर्शन करके दिखाया है. मगर क्या आपने कभी सोचा है कि आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी कौन से हैं. क्या यह रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के ही नाम है?
सबसे कम उम्र में IPL डेब्यू करने वाले क्रिकेटर
इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ही हैं. उन्होंने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 14 साल 23 दिन की उम्र में अपना पहला मैच खेला था. अपने सबसे पहले मैच में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 20 गेंद में 34 रन बनाए थे. इस सूची में दूसरे नंबर पर प्रयास राय बर्मन हैं, जिन्होंने साल 2019 में RCB के लिए सबसे पहला मैच खेला था. उस समय उनकी उम्र 16 साल 157 दिन थी.
अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान ने 17 साल 11 दिन की उम्र में अपना IPL डेब्यू किया था. राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा कप्तान रियान पराग भी इस लिस्ट में हैं, जिन्होंने IPL 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना सबसे पहला मैच खेला था. उनकी उम्र सिर्फ 17 साल 152 दिन हुआ करती थी. इस सूची में नंबर-5 पर सरफराज खान का नाम आता है.
- 14 साल 23 दिन – वैभव सूर्यवंशी
- 16 साल 157 दिन – प्रयास राय बर्मन
- 17 साल 11 दिन – मुजीब उर रहमान
- 17 साल 152 दिन – रियान पराग
- 17 साल 177 दिन – सरफराज खान
यह भी पढ़ें:

