लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ब्रेकअप के बाद बार-बार आ रही है उसकी याद? मूवऑन के लिए करें ये काम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Breakup Move On Tips: रिश्ता चाहे प्यार का हो या दोस्ती का, जब कोई अपना अचानक जिंदगी से दूर हो जाता है तो मन को संभालना आसान नहीं होता. बार-बार पुरानी बातें याद आती हैं, अकेलापन महसूस होता है और कई बार ऐसा लगता है कि शायद सब कुछ पहले जैसा हो जाए. लेकिन जिंदगी किसी एक रिश्ते पर रुक नहीं जाती.

अगर आपका भी हाल ही में ब्रेकअप हुआ है या किसी खास दोस्त से दोस्ती टूट गई है, तो खुद को समय दें और धीरे-धीरे आगे बढ़ने की कोशिश करें. कुछ छोटी-छोटी चीजें इस मुश्किल दौर से निकलने में आपकी मदद कर सकती हैं.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

अपनी भावनाओं को दबाएं नहीं

ब्रेकअप या दोस्ती टूटने के बाद दुखी होना बिल्कुल सामान्य है. खुद को मजबूत दिखाने के चक्कर में अपनी भावनाओं को अंदर ही अंदर दबाने की जरूरत नहीं है. मन करे तो रो लें, किसी भरोसेमंद इंसान से बात करें (Breakup Move On Tips) या अपनी बातें डायरी में लिखें. जितना आप अपनी भावनाओं को स्वीकार करेंगे, उतना ही धीरे-धीरे मन हल्का महसूस होगा.

यह भी पढ़ें: 15 से 18 साल के बच्चों से जरूर पूछें ये 5 सवाल, बढ़ेगा भरोसा और बेहतर होगी बॉन्डिंग

बार-बार पुरानी चैट न पढ़ें

मूवऑन करने में सबसे बड़ी परेशानी तब होती है, जब हम बार-बार पुरानी तस्वीरें, चैट और सोशल मीडिया प्रोफाइल देखते रहते हैं. इससे पुरानी यादें फिर से ताजा हो जाती हैं. इसलिए कुछ समय के लिए दूरी बनाना बेहतर है. जरूरत लगे तो चैट को आर्काइव कर दें या सोशल मीडिया पर उन्हें म्यूट कर दें.

खुद को बीजी रखें (Breakup Move On Tips)

खाली समय में दिमाग बार-बार उसी इंसान और रिश्ते के बारे में सोचता रहता है. इसलिए खुद को किसी अच्छे काम में व्यस्त रखें. किताब पढ़ना, फिल्म देखना, खाना बनाना, डांस सीखना, घूमने जाना या कोई नया शौक शुरू करना अच्छा विकल्प हो सकता है. इससे आपका ध्यान धीरे-धीरे दूसरी चीजों पर जाने लगेगा.

दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं

इस समय खुद को सबसे अलग कर लेना सही नहीं है. अपने दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताएं. उनसे अपनी बातें शेयर करें, साथ में बाहर जाएं या बस कुछ देर बैठकर बातें करें.

खुद को दोष देना बंद करें

रिश्ता टूटने के बाद अक्सर इंसान सोचता है कि गलती सिर्फ उसी की थी. लेकिन हर रिश्ते की जिम्मेदारी दो लोगों की होती है. हर बात का दोष खुद को देने से स्थिति बेहतर नहीं होगी. जो हुआ, उससे सीखें और आगे बढ़ने की कोशिश करें. खुद को बार-बार कटघरे में खड़ा करने के बजाय खुद के साथ थोड़ा नरम रहें.

खुद को समय दें

मूवऑन की कोई तय टाइम लिमिट नहीं होती. किसी को कुछ हफ्ते लग सकते हैं तो किसी को ज्यादा समय. इसलिए खुद पर जल्दी ठीक होने का दबाव (Breakup Move On Tips) न डालें.

यह भी पढ़ें: प्यार में पजेसिव होना कितना नॉर्मल? जानिए कब ये आदत बन जाती है परेशानी

The post ब्रेकअप के बाद बार-बार आ रही है उसकी याद? मूवऑन के लिए करें ये काम appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment