लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ind Vs Eng:भविष्य की अटकलों पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, लॉर्ड्स में शतकीय पारी के बाद क्या बोले हिटमैन? – India Vs England: Rohit Sharma On His Retirement Rumours After Briliant Knock At Lord’s

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शानदार शतक जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया है। रोहित के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही थीं। लॉर्ड्स में वनडे शतक बनाने वाले पहले भारतीय बने रोहित शर्मा ने अपने आलोचकों को कड़ा जवाब देते हुए साफ कर दिया कि संन्यास का उनका फिलहाल कोई इरादा नहीं है।

बल्ले से आलोचकों को दिया जवाब

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से पहले रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। मीडिया में लगातार यह दावे किए जा रहे थे कि लॉर्ड्स में होने वाला यह मुकाबला भारत के लिए उनका आखिरी मैच हो सकता है। हालांकि, भारतीय दिग्गज ने अपने बल्ले से इन सभी अफवाहों का करारा जवाब दिया। मैच से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने भी कहा था कि इन रिपोर्ट्स में कोई सच्चाई नहीं है।

रोहित बोले- जब तक खेलूंगा, शोर बना रहेगा

मैच के बाद बीसीसीआई को दिए गए एक इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने कहा, ‘मेरा काम बल्ले से प्रदर्शन करना है। मैदान पर आना, खेलना और अपने देश का प्रतिनिधित्व करना ही मेरा लक्ष्य है। जब से मैंने डेब्यू किया है, मुझे यही करने को कहा गया है और मैं आगे भी यही करता रहूंगा।’ बाहरी शोर और आलोचनाओं को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, जब से मैंने डेब्यू किया है, तब से यह शोर मौजूद है। जब तक मैं खेलता रहूंगा, यह शोर बना रहेगा। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि मैं मैदान पर क्या करता हूं। मेरा पूरा ध्यान टीम की सफलता में योगदान देने पर है।

लगातार हो रही चर्चाओं और दबाव के सवाल पर रोहित ने अपने बेबाक अंदाज में कहा, अगर शोर नहीं होगा, तो मजा नहीं आएगा। मेरा काम मैदान के अंदर है और उनका (आलोचकों का) काम बाहर है। मैं इस चीज को इसी तरह देखता हूं।

मैच में जीत नहीं दिला पाने का है दुख

रोहित की शतकीय पारी के बावजूद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। रोहित टीम के प्रदर्शन से निराश हुए। उन्होंने कहा, नतीजे से थोड़ी निराशा हुई है क्योंकि मुझे लगता है कि हमने अच्छी क्रिकेट खेली थी। बर्मिंघम में हमने काफी अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन कार्डिफ में बल्ले से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके। हमने बोर्ड पर उम्मीद के अनुरूप स्कोर खड़ा नहीं किया। लॉर्ड्स में हमारे सामने विशाल लक्ष्य था। बल्ले से हम जो कर सकते थे, हमने पूरी कोशिश की। लेकिन 20-25 रन कम रह गए। अगर बात गेंदबाजी की करूं तो हमें समझना होगा कि इन खिलाड़ियों ने ज्यादा वनडे क्रिकेट नहीं खेला है। उन्हें कुछ समय देने की जरूरत है। उम्मीद है कि हम इस नतीजों से सबक लेंगे और कोशिश करेंगे कि आगे जब भी ऐसी स्थिति में आएं तो बेहतर प्रदर्शन करें।

इंग्लैंड में खेलने पर हिटमैन ने कहा, इसमें कोई शक नहीं है कि मुझे इंग्लैंड में खेलना काफी पसंद है। यहां का माहौल, परिस्थितियां और पिच ऐसी है कि आप किसी भी प्रारूप में यहां खेलोगे तो आपको चुनौती मिलेगी। एक क्रिकेटर के तौर पर आप यही चाहते भी हो। मैं मिडिल ओवरों में समय बिताया और इसका आनंद भी लिया। लेकिन नतीजों से मुझे निराशा हुई। हमने मैच का नतीजा अपने पक्ष में नहीं कर सके। लेकिन हमें इससे आगे बढ़ना होगा और व्यक्तिगत तौर पर नहीं, बल्कि एक ग्रुप के तौर पर देखना होगा कि हम क्या बेहतर कर सकते हैं। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्री चरणी का कमाल:एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय, पूनम को पीछे छोड़ने का मौका – India Vs Hongkong Women Asia Cup Shree Charani Stats Most T20i Wickets For Ind-w In A Calendar Year

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 27 Know Total Earning Of Toxic And Irumudi – Entertainment News: Amar Ujala

ऋषि कपूर जन्मतिथि:प्रेम में डूबे आशिक से माफिया डॉन तक; इन दमदार किरदारों से दर्शकों के दिल में उतरे चिंटू जी – Rishi Kapoor Birth Anniversary: Know About Late Actor Unforgettable Films And Role Love Story With Neetu Singh

जन्माष्टमी 2026:भगवान श्रीकृष्ण में इन हॉलीवुड सितारों की आस्था; भक्ति भाव से करते हैं भजन कीर्तन और नाम जप – Janmashtami 2026 Robert Downey Jr George Harrison Russell Brand Hollywood Stars Who Have Faith In Lord Krishna

एमपी में बारिश का रौद्र रूप:28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मंदाकिनी-नर्मदा नदी उफान पर,बांधों के गेट खुले – Torrential Rains In Mp: Heavy Rain Alert For 28 Districts; Mandakini And Narmada Rivers In Spate; Dam Gates Op

राजस्थान निकाय चुनाव:69,811 नामांकन में से 17़137 के खारिज, 10112 ने नाम वापस लिए, 38891 मैदान में – Rajasthan Civic Polls: 17,137 Nominations Rejected, 10,112 Withdrawn; 38,891 Candidates Remain In Fray

Leave a Comment