लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Bengal:कौन हैं रथिंद्र बोस? आजादी के बाद पहली बार उत्तर बंगाल से बने स्पीकर और रच दिया इतिहास – Who Is Rathindra Bose? He Became The First Speaker From North Bengal Since Independence And Created History

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल की राजनीति में शुक्रवार को एक नया इतिहास लिखा गया, जब रथिंद्र बोस को विधानसभा का नया स्पीकर चुना गया। खास बात यह है कि रथिंद्र बोस पहली बार विधायक बने हैं और पहली बार ही विधानसभा पहुंचते ही उन्हें सदन की सबसे बड़ी संवैधानिक जिम्मेदारी सौंप दी गई। आजादी के बाद यह पहली बार है जब उत्तर बंगाल से आने वाला कोई विधायक पश्चिम बंगाल विधानसभा का स्पीकर बना है।

कूचबिहार दक्षिण सीट से विधायक रथिंद्र बोस को भाजपा ने 18वीं विधानसभा के स्पीकर पद के लिए उम्मीदवार बनाया था। विपक्षी तृणमूल कांग्रेस ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा, जिसके बाद उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। विधानसभा में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और प्रोटेम स्पीकर तपस रॉय ने ध्वनिमत से उन्हें निर्वाचित घोषित किया।

कूचबिहार से लंदन तक का सफर

रथिंद्र बोस का जन्म कूचबिहार जिले के देबीबारी इलाके में हुआ। उन्होंने कूचबिहार के बीटी एंड इवनिंग कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद वे कोलकाता गए, जहां उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई पूरी की।

सीए बनने के बाद बोस ने इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की अखिल भारतीय परीक्षा में पांचवां स्थान हासिल किया। कुछ साल तक वे लंदन में भी रहे, लेकिन बाद में वापस लौटकर सिलीगुड़ी में बस गए।

आरएसएस और भाजपा के पुराने संगठनकर्ता

लंदन से लौटने के बाद रथिंद्र बोस उत्तर बंगाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा की संगठनात्मक राजनीति से गहराई से जुड़ गए। वे लंबे समय से भाजपा और संघ के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं।



भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्य महासचिव जैसे अहम पदों पर रह चुके बोस फिलहाल पार्टी के उत्तर बंगाल संगठनात्मक संभाग के संयोजक हैं। उत्तर बंगाल में भाजपा के विस्तार और संगठन को मजबूत करने में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती है।



उनके छोटे भाई बिराज बोस भी भाजपा संगठन में सक्रिय हैं और वर्तमान में कूचबिहार जिले में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैं।

कूचबिहार को मिला डबल इनाम

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, भाजपा ने कूचबिहार और उत्तर बंगाल को बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है। पहले दिनहाटा से विधायक निशीथ प्रमाणिक को राज्य कैबिनेट में जगह देकर उत्तर बंगाल विकास, खेल और युवा मामलों का विभाग सौंपा गया। अब रथिंद्र बोस को विधानसभा स्पीकर बनाकर पार्टी ने इस क्षेत्र को और मजबूत राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिया है।

पहली बार विधायक, फिर भी बड़ी जिम्मेदारी

आमतौर पर विधानसभा स्पीकर का पद किसी अनुभवी विधायक को दिया जाता है, जिसे सदन की कार्यवाही का लंबा अनुभव हो। लेकिन भाजपा ने इस बार परंपरा तोड़ते हुए पहली बार विधायक बने रथिंद्र बोस पर भरोसा जताया है।



मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि रथिंद्र बोस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और उनके पास राजनीतिक समझ के साथ मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी है। अब सदन की कार्यवाही चलाने और राजनीतिक संतुलन बनाए रखने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

संत प्रेमानंद का एक और भक्त लापता:आश्रम पर धरना, युवक के पिता बोले- बेटा नहीं मिला तो परिवार सहित देंगे जान – Family Stages Sit-in Ashram After Youth Goes Missing Following Initiation By Sant Premanand

जंतर मंतर प्रदर्शन:जुलाई की चूक से सबक लेकर रोक दी प्रदर्शनकारियों की राह, काम आई गृह मंत्री शाह की सलाह – Jantar Mantar Protest: Protesters’ Path Blocked After Learning From July’s Lapse

कौन हैं परगट सिंह?:अकाली दल से शुरू हुई सियासी पारी, ओलंपियन से नेता बनने तक का सफर; पूरी राजनीतिक कहानी – Complete Profile Of New Punjab Congress President And Olympian Pargat Singh Hockey Career To Political Journey

शिवाजी पार्क में सीजेपी प्रदर्शन का विरोध:स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति; जावेद अख्तर ने क्यों किया व्यंग्य? – Residents Protest Against Cjp Stir At Shivaji Park; Javed Akhtar Adds Sarcasm In X Post

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग:दीपके बोले- 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर जुटेंगे, पुलिस की सख्ती पर क्या कहा? – Cec Gyanesh Kr Resignation Demand Cjp Dipke Jantar Mantar Protest Oct 10 Cockroach Janta Party Police Action

बिहार में बाढ़ का खतरा:28 जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सारण में नए इलाकों में घुसा गंडक का पानी; क्या हैं हालात? – Bihar Alerted For Severe Flood Situation At 28 Places; Gandak River Water Enters New Areas Of Saran

Leave a Comment