लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Greater Noida Fire:शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, चपेट में आए कई गोदाम और दुकान; उठीं ऊंची लपटें – Major Fire In Shahberi Furniture Market Of Greater Noida West

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों और गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में उठता धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर बिसरख थाना और दमकल की टीम पहुंची। गनीमत रही कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई। मगर आग से लाखों का सामान जमकर राख हो गया। 

जानकारी के अनुसार आग फर्नीचर मार्केट के एक हिस्से में अचानक लगी और कुछ ही देर में तेजी से फैल गई। दुकान में बड़ी मात्रा में लकड़ी, फोम, प्लाईवुड और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को लगाया गया है।

खबर लिखे जाने तक दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। वहीं थाना बिसरख पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाने का काम किया गया। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका हैं, हालांकि प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वहीं घटना के चलते आसपास की सड़कों पर भीड़ जमा हो गई, जिसके कारण यातायात प्रभावित रहा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2026:कौन हैं निकिता पोरवाल? महाकाल की नगरी की सुंदरी वियतनाम में बढ़ा रही भारत का मान – Miss World 2026 Finale: Who Is Nikita Porwal Representing India In International Beauty Pageant

शिक्षक दिवस:जहां से शुरू हुई थी जिंदगी की जंग, वहीं से निकली कामयाबी की राह; कोई शिक्षक बना तो कोई अकाउंटेंट – Teachers’ Day 2026: From A Child Found Near A Garbage Bin To Building A Brighter Future

मौसम अपडेट:दिल्ली एनसीआर में आज फिर बरसे बदरा, झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, कई इलाकों में जाम और जलभराव – Weather Turned Pleasant Again Today Due To Rain In Delhi-ncr

भारत में खुला मर्सिडीज-बेंज का पहला ‘स्टूडियो’:यह सामान्य डीलरशिप से कितना अलग है? – Mercedes-benz Opens First Studio In Gurugram; Unveils Amg Gt Xx Concept And Launches Amg F1 E-bikes

धोखेबाज निकली भूमिका:65 लाख खर्च कर पत्नी को भेजा कनाडा, फिर खुला पहली शादी का राज; पति को दिया था ये भरोसा – Wife Deception Spent 65 Lakh To Send Wife To Canada Then Secret Of Her First Marriage Revealed

बिहार में Ias अधिकारियों का फेरबदल:गुंजन सिंह बनीं सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक, और कौन-कौन अधिकारी कहां गए? – Reshuffle Of Ias Officers In Bihar: Gunjan Singh Appointed Director Of Information And Public Relations

Leave a Comment