लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Gold Silver Price:चांदी 4300 रुपये उछली, सोना 800 रुपये चढ़ा; वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव का बाजार पर असर – Gold Silver Price Gold Price Today Silver Price Today Sone Chandi Ke Bhav Bullion Market Rates Today

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्ली में सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को मजबूत उछाल दिखा। अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार चांदी 4300 रुपये मजबूत होकर 2.57 लाख प्रति किलोग्राम के भाव पहुंच गई। शुक्रवार को चांदी 2,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। सोमवार के दिन 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 800 रुपये मजबूत होकर 1.57 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 

वैश्विक बाजार में सोने-चांदी का क्या हाल?

हालांकि, वैश्विक रुझान सुस्त बने रहे। हाजिर चांदी 1.09 अमेरिकी डॉलर या 1.35 प्रतिशत गिरकर 79.71 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि सोने का भाव 0.52 प्रतिशत गिरकर 4,805.09 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, “सोने ने सप्ताह की शुरुआत कमजोर रुख के साथ की, जो सप्ताहांत में भू-राजनीतिक और मैक्रो परिस्थितियों में आए बदलाव को दर्शाता है।”

उन्होंने आगे कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास की स्थिति तेजी से बिगड़ गई, ईरान ने इसे फिर से खोलने के 24 घंटे से भी कम समय में सख्त नियंत्रण फिर से लागू कर दिया, जबकि अमेरिका ने अपनी नाकाबंदी को दरकिनार करने की कोशिश कर रहे एक ईरानी मालवाहक जहाज को जब्त कर लिया।

वैश्विक तनाव के कारण सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव

गांधी ने आगे कहा, “इन घटनाक्रमों ने युद्धविराम की स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता में वृद्धि हुई है। नए सिरे से बढ़ते तनाव ने ऊर्जा की ऊंची कीमतों और मुद्रास्फीति को लेकर चिंताओं को फिर से जीवित कर दिया है, जिससे डॉलर मजबूत हुआ है और कीमती धातुओं पर दबाव पड़ा है।” इस बीच, निवेशकों से उम्मीद की जाती है कि वे इस सप्ताह प्रमुख वैश्विक मैक्रोइकॉनॉमिक संकेतकों पर बारीकी से नजर रखेंगे।

कोटक सिक्योरिटीज के एवीपी कमोडिटी रिसर्च कायनात चैनवाला ने कहा कि निवेशक अपना ध्यान वैश्विक मैक्रोइकॉनॉमिक आंकड़ों पर केंद्रित करेंगे। इनमें अमेरिकी खुदरा और घरेलू बिक्री के आंकड़े, साप्ताहिक बेरोजगारी दावे और उपभोक्ता भावनाएं शामिल हैं।

फेड अध्यक्ष के बयान पर रहेगी निवेशकों की नजर

प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के पीएमआई आंकड़ों पर भी विकास के संकेतों के लिए नजर रखी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इसके अतिरिक्त, बाजार मंगलवार को फेडरल रिजर्व के नए अध्यक्ष केविन वार्श द्वारा कांग्रेस के समक्ष दिए जाने वाले बयान पर नजर रखेंगे। इससे नीतिगत रुख और ऊर्जा-प्रेरित मुद्रास्फीति के प्रति उनके सहनशीलता के बारे में शुरुआती संकेत मिल सकते हैं। चैनवाला ने कहा, “फिर भी, मुख्य प्रेरक कारक संभवतः अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता गतिरोध ही रहेगा, और किसी भी महत्वपूर्ण वृद्धि से सोने की कीमतों पर अतिरिक्त दबाव पड़ने की आशंका है।”



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली पीजी हादसा:किराये के लालच में बनाई थी चार मंजिल, काफी पुरानी थी इमारत; पुलिस की एफआईआर में बड़ा खुलासा – Satya Niketan Building Collapse Fir Claims Allegations Of Unauthorized Construction

सावधान:घर में रखी इन चार चीजों की एक्सपायरी चेक की? तारीख निकलने के बाद भी लोग करते हैं इस्तेमाल – 4 Common Household Items You Should Check For Expiry Before Using Utility News In Hindi

तमिलनाडु:1,020 करोड़ के घोटाले में घिरे पूर्व मंत्री केएन नेहरू पर एफआईआर, पार्टी फंड के नाम पर वसूली का आरोप – Tamil Nadu Fir Against Former Minister Kn Nehru ₹1,020 Crore Scam; Accused Extortion Name Of Party Funds.

यूपी:गैस बुकिंग पर नया अपडेट, इन उपभोक्ताओं की बंद की गईं सेवाएं; सिलिंडर के लिए ये काम करना जरूरी – Lpg Update: Services May Be Suspended For Consumers Without E-kyc

बिग बॉस 20:शादी को लेकर ईशा रिखी का बड़ा बयान, काजी तौकीर और यंग के बीच हुई तीखी बहस; नए एपिसोड में क्या खास? – Bigg Boss 20 September 7 Highlights Isha Rikhi Says She Wants To Stay Single Qazi Touqeer And Yung Dsa Clash

एसएससी सीएचएसएल 2026:12वीं पास के लिए मौका, एलडीसी और डीईओ के 2536 पदों पर आवेदन शुरू; कितना मिलेगा वेतन? – Ssc Chsl 2026 Registration Begins For 2,536 Ldc And Deo Posts; Check Salary And Eligibility

Leave a Comment