लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

E20 Petrol:ई20 पेट्रोल पर उठे सवालों पर सरकार का जवाब, कहा- माइलेज घटने का दावा सही नहीं; बताया क्यों घट रहा? – E20-petrol-mileage-changes-government-clarification-fuel-quality-check

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि ई20 पेट्रोल को अकेले वाहनों के माइलेज में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। वास्तविक परिस्थितियों में ईंधन की खपत कई कारकों पर निर्भर करती है, जिनमें ड्राइविंग का तरीका, ट्रैफिक की स्थिति, वाहन का रखरखाव, टायरों में हवा का दबाव और एयर कंडीशनिंग का इस्तेमाल शामिल हैं।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ई20 का व्यापक परीक्षण और सत्यापन किया गया है। मंत्रालय ने वाहन के माइलेज को प्रभावित करने वाले कई कारकों का भी जिक्र किया। मंत्रालय ने कहा, “माइलेज केवल ईंधन पर निर्भर नहीं करता। ड्राइविंग का तरीका, ट्रैफिक, वाहन का रखरखाव, टायरों में हवा का दबाव और एसी का इस्तेमाल, सभी की इसमें भूमिका होती है।”

ई20 पेट्रोल पर क्या बोली सरकार?

मंत्रालय ने आगे कहा, “ई20 का व्यापक परीक्षण और सत्यापन किया गया है, जबकि वास्तविक परिस्थितियों में माइलेज ड्राइविंग और वाहन की समग्र स्थिति पर निर्भर करता है।” सरकार का यह स्पष्टीकरण 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के माइलेज, वाहन के प्रदर्शन और अनुकूलता पर वाहन चालकों की लगातार बनी चिंताओं के बीच आया है।

सरकार पहले भी स्वीकार कर चुकी है कि कुछ वाहनों में ई20 के इस्तेमाल से ईंधन दक्षता में तीन से पांच प्रतिशत तक की कमी हो सकती है। हालांकि, सरकार ने कहा है कि वास्तविक परिस्थितियों में माइलेज ड्राइविंग और वाहन से जुड़े कई अन्य कारकों से भी प्रभावित होता है। सरकार और सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने ईंधन में बड़े पैमाने पर मिलावट की आशंकाओं को भी खारिज किया है।

ई20 पेट्रोल में मिलावट पर क्या बोलीं तेल कंपनियां?

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने कहा कि देशभर में की गई जांच में ई20 पेट्रोल में अधिक मात्रा में क्लोराइड या नमी होने के दावों के समर्थन में कोई सबूत नहीं मिला। रिफाइनरियों से लिए गए 100 से अधिक पेट्रोल नमूनों में क्लोराइड का स्तर एक पार्ट प्रति मिलियन या उससे कम पाया गया।

इसके अलावा, 80 डिस्टिलरी से लिए गए इथेनॉल के नमूनों और डिपो तथा टर्मिनल से लिए गए 80 से अधिक ई20 नमूनों में क्लोराइड का स्तर निर्धारित तीन पीपीएम की सीमा से कम पाया गया। तेल विपणन कंपनियों ने यह भी कहा कि करीब 90,000 पेट्रोल पंपों पर भूमिगत भंडारण टैंकों की जांच में पानी के प्रवेश का कोई मामला नहीं मिला। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि तेल विपणन कंपनियों ने खुदरा बिक्री केंद्रों पर कठोर जांच की, जिसमें ईंधन में मिलावट के केवल कुछ मामले सामने आए।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cjp Protest Live:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिवाजी पार्क में प्रदर्शन; नसीरुद्दीन शाह-विशाल ददलानी भी हुए शामिल – Cjp Protest Against Gyanesh Kumar Abhijeet Dipke Live Updates

एक्शन में तुकाराम मुंढे:एफडीए ने पुणे में सिप्ला के गोदाम का लाइसेंस किया रद्द, कंपनी ने फैसले पर क्या कहा? – Tukaram Mundhe In Action: Maharashtra Fda Cancels Cipla Pune Warehouse Licence, What Did The Company Say?

भारत बनाम वेस्टइंडीज:शुभमन गिल की नजर एक और बड़ी पारी पर, मुल्लांपुर में पहली बार वनडे खेलेंगे भारतीय कप्तान – Shubman Gill Eyes Another Big Knock In New Chandigarh After Record-breaking Odi Double Century

पंजाब में छात्रा की मौत:पुलिस कर रही थी गाड़ी का पीछा, अर्शप्रीत को कुचलकर चाय की दुकान में घुसी ‘कातिल’ कार – Car Runs Over Female Student In Jaito She Dies

ऑपरेशन सफेद सागर:रियल हीरोज से मिले एक्टर्स, सिद्धार्थ-अभय ने कारगिल वॉरियर्स संग मनाया खास दिन; देखें फोटोज – Operation Safed Sagar Stars Siddharth And Abhay Verma Meet Real Kargil Heroes At Golden Arrows 75th Anniversar

एशियाड:क्रिकेट में पाकिस्तान से गोल्ड की जंग, हॉकी में मलयेशिया से फाइनल; जानिए 14वें दिन का पूरा कार्यक्रम – Asian Games 2026 Day 14: Indias Full Schedule For October 3, Cricket And Hockey Finals

Leave a Comment