इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर 2026 है। उम्मीदवार 8 अक्तूबर 2026 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
क्या है आवेदन के लिए योग्यता?
- राष्ट्रीयता: उम्मीदवार भारत, नेपाल या भूटान का नागरिक होना चाहिए। कुछ अन्य देशों से भारत में स्थायी रूप से बसने वाले भारतीय मूल के उम्मीदवार भी पात्र हैं, लेकिन उन्हें भारत सरकार से पात्रता प्रमाण पत्र लेना होगा।
- शैक्षणिक योग्यता: LDC/JSA और अधिकांश DEO पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं पास होना जरूरी है।
- DEO के कुछ पद: उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, सामाजिक सेवा और संस्कृति मंत्रालय के DEO/DEO ग्रेड ‘A’ पदों के लिए 12वीं विज्ञान स्ट्रीम से गणित विषय के साथ पास होना जरूरी है।
- आयु सीमा: उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी जन्म 2 अगस्त 1999 से पहले और 1 अगस्त 2008 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।