लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Fuel Price Today: 110 रुपये तक पहुंची 1 लीटर पेट्रोल की कीमत, जानें अपने शहर का ताजा भाव

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Petrol-Diesel Price Today April 29: आज 29 अप्रैल को पूरे भारत में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर है. तेल कंपनियां (OMCs) हर रोज सुबह 6 बजे अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर नए रेट जारी करती हैं.

अलग-अलग राज्यों में VAT और दूसरे लोकल टैक्स के चलते कीमतों में अंतर दिखाई देता है. आप चाहें तो अपने फोन से SMS के जरिए भी ताजा रेट जान सकते हैं. इसके लिए आपको कंपनी के ‘SMS इन्क्वायरी नंबर’ पर डीजल कोड के साथ मैसेज भेजना होगा. उदाहरण के तौर पर HPCL (Hindustan Petroleum) के लिए अपने मोबाइल से HPPRICE लिखें और उसे 9222201122 पर भेज दें. 

आज पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहर  पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली 94.77 रुपये 87.67 रुपये
मुंबई  103.54 रुपये 90.03 रुपये
चेन्नई  100.80 रुपये 92.39 रुपये
कोलकाता 105.45 रुपये 92.02 रुपये
बेंगलुरु 102.92 रुपये 90.99 रुपये
अमरावती   110.10 रुपये 97.92 रुपये
जयपुर 104.88 रुपये 90.36 रुपये
लखनऊ 94.65 रुपये 87.76 रुपये
पोर्ट ब्लेयर  82.46 रुपये 78.05 रुपये

क्या चुनाव के बाद बढ़ेंगी कीमतें? 

इस बीच देश की जनता के लिए एक ‘गुड न्यूज’ भी है. दरअसल, केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि उनका पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है. सरकार ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में वोटिंग खत्म होने के बाद कीमतें बढ़ सकती हैं.

खुदरा पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार चौथे साल भी नहीं बदली हैं, जबकि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से पिछले दो महीनों में कच्चे तेल की कीमतें 50 प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़ गई हैं.

कच्चे माल की लागत और पंप पर बिकने वाली कीमतों के बीच बढ़ता अंतर सरकारी तेल कंपनियों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है. कुछ अनुमानों के मुताबिक, उन्हें रोजाना करीब 2400 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है. इस वजह से यह अटकलें तेज हो गई हैं कि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में बुधवार को विधानसभा चुनाव खत्म होने के बादजल्द ही कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है.

ये भी पढ़ें:

Hormuz Crisis: अब कोल्ड ड्रिंक्स की बारी! गर्मी के बीच मार्किट से गायब हुई कैन, क्या है कारण? 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment