लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Fatf में भारत को अहम जिम्मेदारी:विवेक अग्रवाल बने नए उपाध्यक्ष; पाकिस्तान के क्यों छूटने लगे पसीने? – India Gets Global Anti-money Laundering Body Fatf’s Vice Presidency

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शुक्रवार को भारत को दी गई। एफएटीएफ एक वैश्विक संस्था है, जो धनशोधन और आतंकवाद के लिए धन जुटाने जैसी गतिविधियों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक तय करती है। भारत वर्ष 2010 से इस ताकतवर अंतरराष्ट्रीय संस्था का सदस्य है। पहली बार भारत को इस पद की जिम्मेदारी मिली है।

बयान में क्या कहा गया?

एक बयान के अनुसार, पेरिस स्थित एफएटीएफ के मुख्यालय में आयोजित पूर्ण बैठक के समापन पर केंद्रीय संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल को संस्था का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

विवेक अग्रवाल कौन हैं?

विवेक अग्रवाल 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। वह मध्य प्रदेश कैडर से ताल्लुक रखते हैं। वह पहले भी एफएटीएफ में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के रूप में काम कर चुके हैं।

एफएटीएफ ने अपने बयान में कहा, सदस्यों ने ब्रिटेन के अगले अध्यक्षीय कार्यकाल के लिए तय की गई प्राथमिकताओं को मंजूरी दी और भारत के विवेक अग्रवाल को जुलाई 2026 से जून 2027 तक के लिए एफएटीएफ का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया।

पेरिस में एकत्र हुए प्रतिनिधि और पर्यवेक्षक

17 से 19 जून के दौरान 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों के प्रतिनिधि तथा पर्यवेक्षक पेरिस में एकत्र हुए। उन्होंने वैश्विक वित्तीय व्यवस्था की सुरक्षा और विश्वसनीयता के सामने मौजूद खतरों पर चर्चा की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि विवेक अग्रवाल ब्रिटेन के नागरिक गाइल्स थॉमसन का स्थान लेंगे। थॉमसन एक जुलाई 2025 से इस पद पर कार्यरत हैं। 

ये भी पढ़ें: तृणमूल में पैसा-पॉलिटिक्स: अब ₹600 करोड़ के फंड पर बागी विधायकों की नजर; अपनों ने ही उठाए ‘दीदी’ पर सवाल

इस बीच, वित्त मंत्रालय ने इस नियुक्ति को भारत के लिए एक ऐतिहासिक सम्मान बताया। मंत्रालय ने कहा कि यह धनशोधन और आतंकवादी वित्तपोषण के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारत की बढ़ती नेतृत्वकारी भूमिका की पहचान है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, इस नियुक्ति से एक भारतीय अधिकारी को धनशोधन रोकने और आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ मानक तय करने वाली दुनिया की सबसे अहम संस्था के शीर्ष नेतृत्व में स्थान मिला है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति ने दी बधाई:जेलेंस्की हुए खुश, भारत का आभार जताते हुए क्या बोले? – President Extends Greetings Ukraine’s Independence Day Zelenskyy What Did Say While Expressing Gratitude India

यूएस ओपन में फिर गूंजा रोजर फेडरर का नाम:एंडी रॉडिक के खिलाफ दिखा पुराना जादू; बैकहैंड ने फैंस को किया भावुक – Roger Federer Turns Back The Clock, Beats Andy Roddick In Emotional Us Open Return

अतीक के बेटे अबान की मौत पर नया खुलासा:130 Km रफ्तार, दस फीट उछली, फिर दाएं पहिये पर गिरी कार; ये सवाल बाकी – Atiq Ahmed Son Death Aban Car Speeding Along Highway At 130 Km Car Landed On Its Right Wheel

आतंकी पन्नू को फिर मिली जान से मारने की धमकी:एफबीआई और कनाडाई पुलिस ने किया सतर्क, यात्रा को लेकर कही यह बात – Terrorist Pannun Receives Death Threat Fbi And Canadian Police Issue Alert What Was Said Regarding Travel

सुबह 3 बजे सिनेमाघर पहुंचे दर्शक, डीजे के साथ ‘टॉक्सिक’ की रिलीज का मनाया जश्न; क्या फिल्म देखकर हुए निराश? – Toxic Release Yash Fans Celebrate Film As Festival Reached To Cinema In Early Morning

‘चोली के पीछे..’ ने लगा दिया था ठप्पा, महिला समानता दिवस पर इला अरुण ने की मन की बात; बोलीं- समाज से दबती नहीं – Ila Arun Talks About Feminism And Place Of Women In Industry In A Exclusive Interview On Womens Equality Day

Leave a Comment