पूजा मेरी जान
मृणाल ठाकुर, हुमा कुरैशी, चैतन्य व्यास और विजय राज जैसे कलाकारों से सजी फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ में एकतरफा प्यार, जुनून और अस्वीकृति की कहानी दिखाई गई है। यह एक ऐसी महिला की कहानी है, जिस पर कई तरह के इल्जाम लगते हैं। यह फिल्म दो अक्तूबर को जी5 पर रिलीज होगी।
ओह माय डॉग
पंकज त्रिपाठी की अदाकारी वाली फिल्म ‘ओह माय डॉग’ इस साल 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं कर पाई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर आ रही है। कुत्ते पर बनी यह फिल्म एक अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
#लव
बालाजी मोहन निर्देशित यह सीरीज सौंदर्या रजनीकांत ने प्रोड्यूस की है। इसमें ऐश्वर्या लक्ष्मी और अर्जुन दास लीड रोल में हैं। इस सीरीज की कहानी डेटिंग एप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित है। यह सीरीज 02 अक्तूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।





