लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Drdo:रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को मिला डीआरडीओ अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, समीर वी कामत की लेंगे जगह – Defence Secretary Rajesh Kumar Singh Additional Charge Drdo Chairman Samir V Kamat

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया।

राजेश कुमार सिंह वर्तमान अध्यक्ष समीर वी कामत का स्थान लेंगे। कामत का बढ़ा हुआ कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो रहा है। सक्षम प्राधिकारी ने सिंह को रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने की मंजूरी दे दी है।

मंत्रालय ने कुछ और महत्वपूर्ण नियुक्तियों की भी घोषणा की है। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की महानिदेशक एन कलैसेल्वी को पृथ्वी विज्ञान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे एम रविचंद्रन की जगह लेंगी, जो 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: संयुक्त हवाई रक्षा की दिशा में पहल: सीडीएस ने जारी किए सैन्य सिद्धांत; बहुस्तरीय वायु रक्षा क्षमता होगी मजबूत

इसके अलावा, अल्पसंख्यक मामलों के सचिव श्रीवत्स कृष्णा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वे अलका उपाध्याय की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। अलका उपाध्याय भी 31 मई को रिटायर हो रही हैं। ये सभी बदलाव 31 मई को मौजूदा अधिकारियों के कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रभावी होंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारत में खुला मर्सिडीज-बेंज का पहला ‘स्टूडियो’:यह सामान्य डीलरशिप से कितना अलग है? – Mercedes-benz Opens First Studio In Gurugram; Unveils Amg Gt Xx Concept And Launches Amg F1 E-bikes

धोखेबाज निकली भूमिका:65 लाख खर्च कर पत्नी को भेजा कनाडा, फिर खुला पहली शादी का राज; पति को दिया था ये भरोसा – Wife Deception Spent 65 Lakh To Send Wife To Canada Then Secret Of Her First Marriage Revealed

बिहार में Ias अधिकारियों का फेरबदल:गुंजन सिंह बनीं सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक, और कौन-कौन अधिकारी कहां गए? – Reshuffle Of Ias Officers In Bihar: Gunjan Singh Appointed Director Of Information And Public Relations

हनुमान अंश:50 साल पहले रिलीज हुई इस मूवी से क्यों हो रही तुलना? नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म ने किया जादू – How Hanuman Ansh Mirrors 1975 Film Jai Santoshi Maa With Rs 72 Crore Box Office Run

शिक्षक दिवस:देश के 21 उच्च शिक्षा-पॉलिटेक्निक शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत – Teachers’ Day 2026: 21 Outstanding Educators To Receive National Awards From President Murmu

1967 से हर पांच साल में बदलती रही सत्ता:2007 में टूट गई थी रवायत; अब आप के सामने इतिहास दोहराने की चुनौती – Punjab Assembly Election 2027 Voters In Punjab Have Given A Chance To A New Government Every Five Years

Leave a Comment