लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Don 3 Row: ‘एकतरफा फैसला ठीक नहीं’, FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद काफी गहरा गया है. एक्टर ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने के तीन हफ्ते पहले ही इसे छोड़ दिया. इस मामले को लेकर फरहान अख्तर FWICE पहुंचे, जहां उन्होंने शिकायत दर्ज कराई और फेडरेशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक्टर पर जवाब ना देना का आरोप लगाया साथ ही उन पर ‘नॉन कॉपरेशन’ लगा दिया, जिसके बाद ये और भी गरमा गया. हालांकि, बाद में मामले को बढ़ता देख फेडरेशन ने इस फैसले को वापस ले लिया, जिस पर अब सिंटा प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों ने रिएक्शन दिया है. उनका कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी ही नहीं थी.

दरअसल, एक्ट्रेस और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन की प्रेसिडेंट (CINTAA) पूनम ढिल्लों ने गुरुवार 4 जून, 2026 को समाचार एजेंसी एएनआई से बात की. इस दौरान उन्होंने पूरे मामले पर खुलकर बात की और कहा कि सिंटा को इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी और ना ही सिंटा को इसमें शामिल किया गया था. हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए सिंटा की ही जगह का इस्तेमाल किया गया था लेकिन उस समय भी कोई जानकारी नहीं दी गई थी.

यह भी पढ़ें: ‘हम जैसों को गरीबी से उठाकर…’, पहलाज निहलानी के निधन पर भावुक हुए गोविंदा, दिया फर्स्ट रिएक्शन

पूनम ढिल्लों का दावा- FWICE ने सिंटा को नहीं दी जानकारी

पूनम ढिल्लों ‘डॉन 3’ विवाद और FWICE के ‘नॉन कॉपरेशन’ के फैसले पर रिएक्शन देते हुए कहा, ‘हमने ना तो नॉन कॉपरेशन इशू किया और ना ही इसे विड्रो किया. हमें तो बिल्कुल भी पिक्चर में नहीं रखा गया था. जब ये फैसला सुनाया गया तो मैं तो काफी सरप्राइज्ड थी क्योंकि सिंटा का आर्टिस्ट होते हुए हम एफिलिएट्स हैं फाइस के. तो हमें एथिकली इसमें शामिल किया जाना चाहिए था ना. ताकि हम लोग भी अपना कुछ पक्ष रख सकते. मुझे लगता है कि एकतरफा फैसले कभी सही नहीं होते हैं. मुझे खुशी है कि उन्होंने अपने फैसले को वापस ले लिया है. क्योंकि इससे सिर्फ रणवीर सिंह को असर नहीं होना था, इंडस्ट्री के बहुत सारे लोग तकनीशियन, लाइटमैन, स्टंटमैन, मेकअप आर्टिस्ट, कॉस्ट्यूम स्टाफ और अन्य लोग प्रभावित होते.’

पूनम आगे कहती हैं, ‘सबकी कमाई पर असर होता. मुझे लगता है कि किसी ऑर्गेनाइजेशन को इतनी पावर दी गई है तो उसे बिना सोचे समझे फैसला नहीं लेना चाहिए. हमें ही नहीं बल्कि सभी एफिलिएट्स को इसमें शामिल करना चाहिए था. हमारे तो एक्टर हैं रणवीर सिंह. हमने इस पर अपना ऑब्जेक्शन भी रेज किया है.’

यह भी पढ़ें: ‘संस्कारी’ सेंसर बोर्ड चीफ पहलाज निहलानी के पांच बड़े विवाद: ‘उड़ता पंजाब’ में 89 कट्स लगाए

FWICE ने नॉन कॉपरेशन के लिए जल्दबादी की?

पूनम ढिल्लों से सवाल किया गया कि FWICE ने नॉन कॉपरेशन जारी करने के लिए जल्दबाजी की? तो इस पर अभिनेत्री ने कहा, ‘जाहिर तो ऐसा ही लगता है ना. क्योंकि कुछ ही दिनों में विड्रो भी कर लिया.’ ‘सिंटा’ की इन्वॉल्वमेंट पर पूनम ने कहा, ‘मैं बहुत हैरान हुई जब उन्होंने कहा कि सिंटा की अपील आई है. प्लीज उनसे पूछिए कि हमारी चिट्ठी दिखाएं अपील की. उपासना जी एक एक्ट्रेस होने के नाते जा सकती हैं लेकिन सिंटा में तो किसी को भी पता नहीं था. हमारे पास ग्रुप्स है.’

पूनम ढिल्लों ने FWICE से जाहिर की नाराजगी

पूनम ढिल्लों कहती हैं, ‘मुझे समझ नहीं आता है कि हमें जानकारी क्यों नहीं दी गई. फोन कॉल्स, व्हाट्सअप सब जगह हैं. हर रोज फेडरेशन से एक ना एक चिट्ठी आ जाती थी, जो पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई तो उसके लिए हमारे ही ऑफिस की एक जगह को उन्होंने इस्तेमाल किया और इसके लिए परमिशन भी ली और हमने दे दिया. हमने सवाल भी नहीं किया क्यों कर रहे हो? जब मीडिया में खबर आई तो हमें धक्का लगा. फिर हमने उपासना जी से भी पूछा कि ऐसे कैसे कर सकते हैं बिना हमें जानकारी दिए और शामिल किए. अगर हमारा लेना देना नहीं होता है तो समझ आता लेकिन हम तो कन्सर्न पार्टी हैं. बिना सवाल के हमने उनको अपनी जगह दी. इसके बाद उन्होंने यही किया तो हमें ठीक नहीं लगा.’





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘विरोध से कुछ नहीं होगा…’ CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ खुलकर मैदान में उतरे बॉलीवुड के ये दो दिग्गज, दिए तीखे बयान

CJP के समर्थन पर ट्रोल हुए विजय वर्मा, दिया करारा जवाब, बोले- चुपचाप भी अनफॉलो कर सकते हो

Jana Nayagan Advance Booking Day 1: ‘जना नायकन’ ने एडवांस बुकिंग में ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई, क्या ओपनिंग डे पर तोड़ पाएगी ‘कुली’ का रिकॉर्ड?

Tuesday Box Office Collection: मंगलवार को भी फुल स्पीड से दौड रही ‘द ओडिसी’, ‘धमाल 4’ भी दिखा रही दम, जानें- दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन

VIDEO: ‘हुड़दंग करेंगे, उत्पात मचाएंगे, ये ठीक नहीं है…’ CJP के प्रोटेस्ट पर बोलीं कंगना रनौत

भारत-इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचीं कृति सेनन, एमएस धोनी की बेटी जीवा संग क्यूट मोमेंट हुआ वायरल

Leave a Comment