लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Divya Khossla Slams Govinda Support Sunita Ahuja Amid Actor Appearance With Komal Rani – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच दूरियां बढ़ती जा रही है। दोनों के बीच की आई दरार अब जगजाहिर है। गणेश उत्सव के समय भी कपल अलग-अलग बप्पा की पूजा करते हुए नजर आया था। 

सिर्फ इतना ही नहीं, अभिनेता लालबागचा राजा के दर्शन करने भी अपनी को-स्टार और रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी के साथ गए थे। अब इन सब चीजों को देखते हुए दिव्या खोसला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में वह गोविंदा पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए और सुनीता को सपोर्ट करते हुए दिखीं।




Divya Khossla Slams Govinda Support Sunita Ahuja Amid Actor Appearance With Komal Rani

दिव्या खोसला कुमार
– फोटो : इंस्टाग्राम @divyakhossla


दिव्या ने पोस्ट में क्या लिखा?

दिव्या खोसला ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा, ‘इस पूरे तमाशे को बार-बार अपनी आंखों के सामने होते हुए देखकर मैं इसे अपने तक नहीं रख पाई। इसलिए आज अपने विचार लिख रही हूं। हमारा समाज कभी ऐसा था, जहां बहुविवाह आम बात थी और महिलाओं की स्थिति पुरुषों की गुलामी से ज्यादा कुछ नहीं थी।’

दिव्या ने आगे लिखा, ‘समय के साथ हमारी परदादियों और उनकी पिछली पीढ़ियों की महिलाओं ने बहुत मेहनत की। उन्होंने अपनी बेटियों को पढ़ाया, उन्हें आत्मनिर्भर बनाया, उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाया और उन्हें अपने से बेहतर जिंदगी देने की कोशिश की। उनका सपना था कि आने वाली पीढ़ी की महिलाएं पुरुषों की गुलाम बनकर न रहें। उन्होंने अपनी पहचान बनाई, अपनी उपलब्धियां हासिल की और अपने पैरों पर खड़ी हुईं।’


Divya Khossla Slams Govinda Support Sunita Ahuja Amid Actor Appearance With Komal Rani

दिव्या खोसला
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई


किस चीज ने दिव्या को सोचने पर किया मजबूर?

पोस्ट में आगे लिखा था, ‘यह एक ऐसी क्रांति थी जिसने हमारे समाज को बहुत बदला। इस बदलाव में हर वर्ग की महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा, लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर जो कुछ देखने को मिल रहा है, उसने मुझे इन सारी कोशिशों के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है।

गोविंदा जी एक बहुत वरिष्ठ और सम्मानित अभिनेता रहे हैं। 90 के दशक में बड़े होते हुए हम सभी मिलेनियल बच्चों के लिए उनकी फिल्में शुद्ध मनोरंजन थीं। बल्कि गोविंदा जी, आप मेरी मां के पसंदीदा अभिनेता थे और न जाने कितने लोगों के पसंदीदा रहे हैं।’


Divya Khossla Slams Govinda Support Sunita Ahuja Amid Actor Appearance With Komal Rani

सुनीता, गोविंदा, रानी
– फोटो : सोशल मीडिया


दिव्या ने किया सुनीता का समर्थन

दिव्या ने आगे लिखा, ‘सुनीता जी ने एक महिला के रूप में आपको अपना सब कुछ दिया। वह आपके साथ वफादार रहीं। उन्होंने आपके बच्चों की परवरिश की। उन्होंने अपना कोई करियर नहीं बनाया। एक महिला इससे ज्यादा और क्या कर सकती है? वह आपके जीवन और आपकी सफलता के पीछे खड़ी रहने वाली महिला थीं। आप बाहर सफल थे, लेकिन उस सफलता का पूरा श्रेय सिर्फ आपको नहीं दिया जा सकता। मेरा मानना है कि आपको कभी अपने बच्चों की जिम्मेदारी घर पर रहकर उठाने की जरूरत नहीं पड़ी।’


Divya Khossla Slams Govinda Support Sunita Ahuja Amid Actor Appearance With Komal Rani

गोविंदा-सुनीता आहूजा
– फोटो : इंस्टाग्राम


उन्होंने आगे लिखा, ‘आज एक महिला हमारे सामने पूरी सोसायटी के सामने मदद के लिए गुहार लगा रही है और हम सब चुप हैं। कोई भी किसी के निजी मामले में दखल नहीं देना चाहता। लेकिन फिर सवाल यह है कि जो कुछ सार्वजनिक रूप से हमारे सामने दिखाया जा रहा है, उसका हिस्सा हमें क्यों बनाया जा रहा है?

गोविंदा जी का बार-बार अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सामने आना क्यों हो रहा है? मेरे लिए यह सब देखना बेहद दुखद और परेशान करने वाला है। खासकर तब, जब इस तरह की चीजों को इतने अलग-अलग तरीकों से सामान्य दिखाया जा रहा हो।’


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार में गंडक-बागमती का बढ़ता पानी:दो दर्जन से ज्यादा स्कूल डूबे, पढ़ाई ठप हुई; बच्चों के लिए नाव बनी सहारा – Waters Of Gandak And Bagmati Flood Over Two Dozen Schools In Bihar Boats Become Sole Lifeline For Students

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में फिर घमासान:फारूक अब्दुल्ला पर बयान को लेकर भी बवाल, ‘वोट चोर’ के नारों से गूंजा सदन – Uproar Erupts Again As Soon As The Jammu And Kashmir Assembly Proceedings Begin On Tuesday.

आईओसीएल:इंडियन ऑयल में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, नहीं होगी लिखित परीक्षा; कहां और कैसे करें आवेदन? जानें – Iocl Recruitment 2026: 58 Apprentice Posts, No Written Exam; Check Eligibility And Application Details

हिमाचल:पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से निधन; प्रदेश में शोक की लहर – Former Himachal Tourism Minister Major Vijay Singh Mankotia Dies Heart Attack

बिहार में बागमती का कहर:खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर नदी, 200 से ज्यादा परिवार बाढ़ में फंसे – Bagmati River Floods Bihar Water Level 1.5 Meters Above Danger Mark Over 200 Families Trapped

ओडिशा:महानदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा, राज्य में एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित – Odisha Flood Threat Over Coastal Districts Due Mahanadi Water Levels One Lakh People Affected Across State.

Leave a Comment