लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में फिर घमासान:फारूक अब्दुल्ला पर बयान को लेकर भी बवाल, ‘वोट चोर’ के नारों से गूंजा सदन – Uproar Erupts Again As Soon As The Jammu And Kashmir Assembly Proceedings Begin On Tuesday.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सुनील शर्मा के बयान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक भड़क गए और सदन में नारेबाजी शुरू हो गई। दोनों पक्षों के विधायकों के बीच तीखी तकरार को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से अपनी-अपनी सीटों पर बैठने की अपील की। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत चलती है और वह पहले ही अपनी रूलिंग दे चुके हैं। स्पीकर ने स्पष्ट किया कि सदन में किसी भी तरह की गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी।

इस दौरान भाजपा विधायक शामलाल शर्मा ने भी आपत्ति जताई और सदन में शोरगुल जारी रहा। उपमुख्यमंत्री ने स्पीकर का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने सदस्यों को बहस करने का अवसर दिया।

हंगामे के बीच भाजपा विधायकों की ओर से नारेबाजी की गई। वहीं, कांग्रेस विधायकों ने भी भाजपा के खिलाफ वोट चोर, चंदा चोर के नारे लगाए। भाजपा विधायकों की ओर से ‘चोर-चोर मसेरे भाई’ और ‘अली बाबा 40 चोर’ जैसे नारे लगाए गए।

इस बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भाजपा विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया द्वारा डॉ. फारूक अब्दुल्ला को राष्ट्रविरोधी और जेकेएलएफ का संस्थापक बताए जाने पर आपत्ति जताई। नेकां विधायकों ने मनकोटिया से अपने बयान के लिए माफी मांगने की मांग की।

हंगामे के दौरान भाजपा विधायकों ने कुछ समय के लिए सदन से वॉकआउट किया। हालांकि बाद में सीपी गंगा, पवन गुप्ता, एसएस सलाथिया, विक्रम रंधावा, देवयानी राणा, शगुन परिहार समेत अन्य भाजपा विधायक सदन में लौट आए। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा सहित भाजपा के अन्य विधायक भी सदन में वापस आ गए।

भाजपा विधायकों की गैरमौजूदगी के दौरान प्रश्नकाल जारी रहा। बाद में उनके सदन में लौटने के साथ ही विधानसभा की कार्यवाही फिर शुरू हुई।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राजस्थान :सुप्रीम कोर्ट ने आरसीए चुनाव जारी रखने की अनुमति दी, हाईकोर्ट के फैसले तक परिणाम घोषित करने पर रोक – Rca Elections Can Proceed, Supreme Court Bars Result Declaration Pending Rajasthan Hc Verdict

बिहार में गंडक-बागमती का बढ़ता पानी:दो दर्जन से ज्यादा स्कूल डूबे, पढ़ाई ठप हुई; बच्चों के लिए नाव बनी सहारा – Waters Of Gandak And Bagmati Flood Over Two Dozen Schools In Bihar Boats Become Sole Lifeline For Students

Divya Khossla Slams Govinda Support Sunita Ahuja Amid Actor Appearance With Komal Rani – Entertainment News: Amar Ujala

आईओसीएल:इंडियन ऑयल में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, नहीं होगी लिखित परीक्षा; कहां और कैसे करें आवेदन? जानें – Iocl Recruitment 2026: 58 Apprentice Posts, No Written Exam; Check Eligibility And Application Details

हिमाचल:पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से निधन; प्रदेश में शोक की लहर – Former Himachal Tourism Minister Major Vijay Singh Mankotia Dies Heart Attack

बिहार में बागमती का कहर:खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर नदी, 200 से ज्यादा परिवार बाढ़ में फंसे – Bagmati River Floods Bihar Water Level 1.5 Meters Above Danger Mark Over 200 Families Trapped

Leave a Comment