लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ओडिशा:महानदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा, राज्य में एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित – Odisha Flood Threat Over Coastal Districts Due Mahanadi Water Levels One Lakh People Affected Across State.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ओडिशा सरकार ने पिछले चार दिनों में लगभग 1.4 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है, क्योंकि बाढ़ की एक नई लहर ने कई जिलों को प्रभावित किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। 

कितने लोगों को सुरक्षित निकाला है? 

राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने सोमवार को बताया कि सरकार ने 1,360 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 7,834 गांवों के निचले इलाकों से 1.4 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला है। इसके अलावा, 38 शहरी स्थानीय निकायों के 219 वार्ड भी प्रभावित हुए हैं।

अधिकारियों ने क्या बताया? 

अधिकारियों ने बताया कि हीराकुंड बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद महानदी नदी में भी मामूली बाढ़ की स्थिति बनी। यह नदी घनी आबादी वाले तटीय जिलों से होकर गुजरती है। जल संसाधन विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ दिलीप कुमार राउत ने बताया कि महानदी में मामूली बाढ़ की स्थिति तब बनी जब कटक के पास मुंडाली गेज स्टेशन पर लगभग 8 लाख क्यूसेक पानी का बहाव दर्ज किया गया। उन्होंने कहा,’महानदी में मुंडाली पर 10 लाख क्यूसेक से ज्यादा के बहाव को बड़ी बाढ़ माना जाता है।’

सरकार को क्या उम्मीद है? 

राउट ने कहा कि कटक, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर और केंद्रपाड़ा के जिला प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है, क्योंकि पानी का बढ़ता स्तर महानदी डेल्टा क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ ला सकता है। वहीं, मंत्री ने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि अगले 24 घंटों में हालात बेहतर हो जाएंगे, क्योंकि कई नदियों में पानी का स्तर कम होने लगा है। सबसे ज्यादा प्रभावित बालासोर जिले के बारे में बात करते हुए कलेक्टर सूर्यवंशी मयूर विकास ने कहा ‘सुवर्णरेखा, बुधाबलंग और जलका नदियों में आई बाढ़ से 11 ब्लॉक के 3.5 लाख से ज्याद लोग प्रभावित हुए हैं। 

राउत ने कहा कि उत्तरी ओडिशा की नदियां, जिनमें सुवर्णरेखा भी शामिल है। खतरे के निशान से नीचे बह रही थीं। उन्होंने कहा कि हालांकि नदियों में पानी का स्तर कम हो गया है, लेकिन बालासोर, भद्रक और जाजपुर जिलों के कई गांवों में लगभग तीन फीट बाढ़ का पानी दर्ज किया गया है, जिसके कारण राज्य सरकार को राहत कार्यों में तेजी लानी पड़ी है।

राउत ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि सोमवार रात को (महानदी में) बाढ़ का सबसे ज्यादा स्तर होगा और मुंडली में पानी का बहाव 8 लाख क्यूसेक तक पहुंच जाएगा।’ उन्होंने कहा कि हीराकुंड बांध के 30 स्लुइस गेट से बाढ़ का पानी छोड़ा जा रहा है।

जिला प्रशासन को क्या निर्देश दिए? 

मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्थानीय स्तर पर आई बाढ़, सड़कों पर पानी जमा होने और जरूरत पड़ने पर शहरी अंडरपास बंद करने के बारे में तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि संबंधत अधिकारियों को भूस्खलन और पानी से भरे इलाकों में बागवानी की उपज और खड़ी फसलों को होने वाले नुकसान को लेकर सतर्क रहने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हिमाचल:पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से निधन; प्रदेश में शोक की लहर – Former Himachal Tourism Minister Major Vijay Singh Mankotia Dies Heart Attack

बिहार में बागमती का कहर:खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर नदी, 200 से ज्यादा परिवार बाढ़ में फंसे – Bagmati River Floods Bihar Water Level 1.5 Meters Above Danger Mark Over 200 Families Trapped

पश्चिम बंगाल:पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई – West Bengal: Ed Raids Premises Of Ex-west Bengal Minister, Others In Pmla Case

एशियन गेम्स:पुरुष क्रिकेट में क्वार्टर फाइनल देखने को तरसे फैंस, बिना कोई गेंद फेंके तय हुईं अंतिम चार टीमें – Asian Games 2026: Bangladesh Vs Malaysia, Srilanka Vs Nepal Mens Cricket Match Quarterfinal Wash Out By Rain

Aishwarya Rai Bachchan At Paris Fashion Week In Black Gown Actress Walk With Kendall Jenner Simone – Entertainment News: Amar Ujala

उत्तरकाशी रेस्क्यू:बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से चार और सुरक्षित निकाले – Uttarkashi Rescue Operation Kalindi Khal Trekkers Safely Rescued Sdrf Teams Continue Search Uttarakhand

Leave a Comment