लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dhamaal 4 BO Collection Day 1: ‘धमाल 4’ ने की धुआंधार शुरुआत, पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ से ‘पेद्दी’ तक तोड़ा 29 फिल्मों का रिकॉर्ड, कमा डाले इतने करोड़

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद साल की दूसरी सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. बॉलीवुड की सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी धमाल की इस चौथी इंस्टॉलमेंट का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. वहीं सिनेमाघरों में आने के बाद इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिव्यू मिला है. इसी के साथ ये पहले दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही. चलिए यहां जानते हैं ‘धमाल 4’ ने कितने करोड़ से ओपनिंग की है?

धमाल 4′ ने कितने करोड़ से की है ओपनिंग?
‘धमाल 4’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर वाकई धमाल मचा दिया है. फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. इसी के साथ इस फिल्म ने डबल डिजिट में ओपनिंग की है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धमाल 4’ ने रिलीज के पहले दिन 13.75 करोड़ के कलेकशन के साथ खाता खोला है.
  • हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.

‘धमाल 4’ ने पहले दिन साल की 29 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
‘धमाल 4’ ने रिलीज के पहले दिन 13.75 करोड़ से ओपनिंग कर साल की 29 फिल्मों को ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दे दी है. यहां तक कि इसने रितेश देशमुख की राजा शिवाजी (12 करोड़) से आलिया भट्ट की अल्फा (9.25 करोड़) के ओपनिंग डे को भी पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ ये साल की 6ठी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है.  

ये भी पढ़ें:-Friday OTT Release: फ्राइडे को ओटीटी पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई ‘इक्का’ से ‘पति पत्नी और वो दो’ तक इतनी फिल्में-सीरीज, वीकेंड के लिए हैं बेस्ट ऑप्शन

‘वेलकम टू द जंगलने इन फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन दी है मात

  1. इक्कीस- 7.28 करोड़ रुपये
  2. हैप्पी पटेल- 1.25 करोड़ रुपये
  3. राहु केतु- 1 करोड़ रुपये
  4. मायासबा- 0.12 करोड़ रुपये
  5. वध 2- 0.5 करोड़ रुपये
  6. भाबी जी घर पर हैं- 0.2 करोड़ रुपये
  7. तू या मैं- 0.6 करोड़ रुपये
  8. ओ रोमियो- 9.01 करोड़ रुपये
  9. अस्सी- 1 करोड़ रुपये
  10. दो दीवाने सहर में- 1.25 करोड़ रुपये
  11. द केरल स्टोरी 2- 0.75 करोड़ रुपये
  12. गिन्नी वेड्स सनी 2- 0.3 करोड़ रुपये
  13. एक दिन- 1.15 करोड़ रुपये
  14. राजा शिवाजी- 12.4 करोड़ रुपये
  15. कृष्णावतारम पार्ट 1- 1.57 करोड़ रुपये
  16. दादी की शादी- 0.6 करोड़
  17. आखिरी सवाल- 0.4 करोड़ रुपये
  18. पति पत्नी और वो दो- 4.38 करोड़ रुपये
  19. चांद मेरा दिल- 3.31 करोड़ रुपये
  20. द ग्रेट ग्रैंड सुपर हीरो- 0.25 करोड़ रुपये
  21. पेद्दी (हिंदी)- 3 करोड़ रुपये
  22. है जवानी तो इश्क होना है -8.65 करोड़ रुपये
  23. बंदर- 0.5 करोड़ रुपये
  24. गवर्नर- 1.1 करोड़ रुपये
  25. मैं वापस आऊंगा -1.15 करोड़ रुपये
  26. भारत भाग्य विधाता -1 करोड़ रुपये
  27. हॉन्टेड 3 डी इकोज ऑफ द पास्ट- 2.5 करोड़
  28. अल्फा- 9.25 करोड़
  29. बेबी डू डाई डू- 0.4

धमाल 4’ स्टार कास्ट
इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित ‘धमाल 4’ में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन, अंजलि आनंद, ईशा गुप्ता और संजीदा शेख ने अहम रोल प्ले किया है. इसकी पहली किस्त 2007 में रिलीज हुई थी और अब तक की सबसे कल्ट बॉलीवुड कॉमेडीज में से एक बनी हुई है. इसे टी-सीरीज फिल्म्स, पैनोरमा स्टूडियोज़, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.

ये भी पढ़ें:-Friday OTT & Theatre Watch List: ‘धमाल 4’ से ‘इक्का’ तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Evelyn Sharma Birthday: 7 साल से पर्दे से दूर, जानिए अब कहां हैं ‘ये जवानी है दीवानी’ एक्ट्रेस एवलिन शर्मा?

राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल

राजपाल यादव को बड़ा झटका, चेक बाउंस मामले में फिर से जाना पड़ेगा जेल

Godzilla Minus Zero Teaser Out: ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की पहल झलक ने उड़ाए होश, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से करेगी क्लैश

Friday OTT & Theatre Watch List: ‘धमाल 4’ से ‘इक्का’ तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज

Rajesh Sharma Health Update: अब कैसी हैं राजेश शर्मा की तबीयत? सुदीपा चटर्जी ने दिया अपडेट, कहा- ‘पहले से बेहतर है…’

Leave a Comment