लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dgp And Additional Chief Secretary To File An Affidavit Regarding Action Against Those Who – Jabalpur News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

गौ तस्करी व मॉब लिंचिंग के बहुचर्चित मामले में 14 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाने के बाद इंटरनेट मीडिया पर मिली धमकियों को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि ऐसी गतिविधियां सीधे तौर पर न्यायिक स्वतंत्रता और न्यायिक अधिकारियों के निडर होकर कार्य करने में बाधा डालती हैं।

युगलपीठ ने उपद्रवियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) से तीन दिनों के भीतर हलफनामा प्रस्तुत करने को कहा है।

तबस्सुम खान को सुरक्षा दी गई


गौरतलब है कि जजों की सुरक्षा से संबंधित संज्ञान याचिका की सुनवाई के दौरान युगलपीठ ने सिवनी मालवा में पदस्थ महिला न्यायाधीश तबस्सुम खान को गौ तस्करी व मॉब लिंचिंग के बहुचर्चित मामले में 14 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाने के बाद इंटरनेट मीडिया पर मिली धमकियों को गंभीरता से लिया। याचिका की सुनवाई के दौरान युगलपीठ को बताया गया कि नर्मदापुरम की पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तबस्सुम खान को सुरक्षा प्रदान कर दी है।

न्यायिक अधिकारी को धमकाने का माहौल


युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा कि नर्मदापुरम में न्यायिक अधिकारी के लिए भय का माहौल बना दिया गया है। ऐसी गतिविधियां सीधे तौर पर न्यायिक स्वतंत्रता और न्यायिक अधिकारियों के निडर होकर कार्य करने में बाधा डालती हैं। युगलपीठ ने कहा कि नर्मदापुरम की पुलिस अधीक्षक यह भी बताएं कि उन लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है, जिन्होंने न्यायिक अधिकारी को धमकाने का माहौल बनाया है।

ये भी पढ़ें- Ujjain News: वैष्णव तिलक और मस्तक पर श्री राम का नाम लगाकर सज गए बाबा श्री महाकाल, भस्म आरती में दिए दर्शन

युगलपीठ ने इस मामले में पुलिस महानिदेशक तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) को तीन दिनों के भीतर व्यक्तिगत हलफनामा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई नौ जुलाई को निर्धारित की गई है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Bonus Market Update:बाजार में तीसरे दिन भी तेजी, इन शेयरों पर रहेगी नजर; सेंसेक्स-निफ्टी के क्या हाल? – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News

Cyber Crime:ई-रिक्शा में लगी डिजिटल सेंध, चलते-चलते हो रहे हैं बंद, दिल्ली में सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल – Cyber Crime: Digital Breach Hits E-rickshaws; Vehicles Shutting Down While In Motion

Symptoms Of Dengue Fever:बारिश के मौसम में दिखें ये 15 लक्षण, तुरंत हो जाएं सतर्क – Symptoms Of Dengue Fever In Adults Dengue Ke Lakshan Kya-kya Hote Hain

तीन बच्चों को मारकर मां ने दी जान:मासूमों का पहले गला घोंटा, फिर खुद लगा ली फांसी, पति की पहले हो चुकी मौत – Mother Kills Three Children And Takes Her Own Life

Bihar Fate Of Convicted Mla Raju Kumar Singh To Be Decided Today Lawyers Plead For Leniency – Bihar News

Cruise Virus Outbreak:क्रूज पर फैला नोरोवायरस, चालक दल समेत 125 लोग बीमार; कितना खतरनाक है यह संक्रमण? – Cruise Outbreak Norovirus Infects 125 People Aboard Cruise Ship How Dangerous Is Virus

Leave a Comment