लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

वामिका गब्बी का ‘फैन-गर्ल मोमेंट’ वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित संग शेयर किए खास पल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की एक्टिंग, डांस और खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं. आम लोगों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के सितारे तक उनसे मिलने का सपना देखते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक खास पल वामिका गब्बी की जिंदगी में भी आया. आइए जानते हैं आखिर माधुरी दीक्षित से मुलाकात उनके लिए इतनी खास क्यों रही और उन्होंने सोशल मीडिया पर क्या शेयर किया.

सोशल मीडिया पर शेयर किया खास वीडियो

इस खास मुलाकात की झलक वामिका गब्बी ने सोशल मीडिया पर शेयर की. वीडियो की शुरुआत में वे माधुरी दीक्षित के सुपरहिट गाने ‘धक धक’ पर डांस करती नजर आती हैं. इसके बाद जैसे ही उनकी मुलाकात माधुरी से होती है, वे उन्हें गले लगा लेती हैं.

ये भी पढे़ं: 350 करोड़ का टर्नओवर, 260 करोड़ की नेटवर्थ, ‘मनी मशीन’ बन चुकी हैं कैटरीना कैफ, जानें- कहां से आता है इतना पैसा

बचपन से था माधुरी के लिए प्यार

वीडियो शेयर करते हुए वामिका ने लिखा, ‘मेरे करीबी दोस्त, जो 13 साल की उम्र से मेरे साथ हैं, वे जानते हैं कि माधुरी दीक्षित से मिलना मेरे लिए कितना खास पल था.’

उन्होंने बताया कि जैसे ही ये मौका मिला, उन्होंने अपने माता-पिता की भी माधुरी दीक्षित से मुलाकात कराई. इस दौरान उन्होंने अपने बचपन की कई यादें भी शेयर कीं और कहा कि माधुरी उनके बचपन का बहुत खूबसूरत हिस्सा रही हैं. आखिर में उन्होंने लिखा, ‘मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं.

फैंस को पसंद आया वीडियो

वामिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. फैंस उनके इमोशन्स से खुद को जोड़ रहे हैं और इस खास पल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

माधुरी दीक्षित आज भी अपनी मुस्कान, शानदार डांस और दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रही हैं. डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ में जज के तौर पर भी उनका वही अंदाज देखने को मिलता है, जिसे फैंस हमेशा पसंद करते हैं.

ये भी पढे़ं: ‘देश अमीर लोग चला रहे हैं’, गरीब वाले बयान पर कायम हैं माधुरी ग्रोवर, ट्रोलर्स को दिया ये जवाब

‘मां बहन’ में नजर आईं माधुरी

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में माधुरी दीक्षित फिल्म ‘मां बहन’ में नजर आई हैं. सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन में बनी इस डार्क कॉमेडी थ्रिलर में उनके साथ तृप्ति डिमरी, धारणा दुर्गा और रवि किशन भी अहम किरदार में हैं.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment