लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

फ्री कोचिंग:योजनाओं को एक करने की तैयारी में केंद्र सरकार, अभी तय रोडमैप न होने से नहीं मिलता फायदा – Pm Modi Free Coaching Call Govt Preparing Schemes Consolidation Benefits Missed Due To Lack Of Defined Roadmap

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केंद्र और राज्य सरकारें मेडिकल, इंजीनियरिंग से यूपीएससी तक की मुफ्त कोचिंग पर हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च करती हैं। फिर भी छात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता और वे महंगी कोचिंग में जाने को मजबूर हैं।

अब सरकारी कोचिंग योजनाओं को एकीकृत करने या फ्री ऑनलाइन कोचिंग पोर्टल पर लिंक करने की तैयारी चल रही है। ताकि सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की सभी दाखिला और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का लाभ मिल सके।

दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा की थी। इसके बाद कोचिंग रोडमैप बनाने के दौरान सरकार को पता चला कि मेडिकल, इंजीनियरिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं का लाभ विद्यार्थियों को नहीं मिल पाता है।

एक अधिकारी ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय इसका रोडमैप तैयार कर रहा है। शिक्षा मंत्रालय पहले ही साथी प्लेटफॉर्म पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत सभी जाति, धर्म व समुदाय के 21 लाख से अधिक उम्मीदवारों को जेईई, नीट, सीयूईटी, एसएससी, बैंकिंग की मुफ्त तैयारी करवा रहा है। हालांकि प्रचार न होने से ग्रामीण छात्रों को लाभ नहीं मिल पाता।

तय रोडमैप न होने से नहीं मिलता फायदा

राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारी के लिए राज्यों के पास कोई तय रोडमैप नहीं है। विशेषज्ञ या पैटर्न का अभाव है। इसलिए विद्यार्थी कोचिंग के लिए नहीं जाते।

अनुमान के मुताबिक, राज्य कोचिंग के लिए सालाना 50 से 60 करोड़ रुपये खर्च करते हैं। सामान्य तैयारी करवाते हैं। जबकि जेईई, नीट का पेपर काफी अलग होता है। इसलिए सीमित आरक्षित वर्ग को ही लाभ मिलता है।

अभी ये एजेंसियां करवाती हैं तैयारी


  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) अपनी वेबसाइट पर नीट, जेईई और सीयूईटी के लिए अभ्यास एप पर प्रैक्टिस करवाती है।

  • सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय एससी-ओबीसी और पीएम केयर्स स्कीम में सालाना आठ लाख रुपये से कम आय वाले छात्रों की यूपीएससी, एसएससी, आरआरबी, बैंक परीक्षा की तैयारी करवाता है।

  • आंबेडकर फाउंडेशन के तहत जामिया मिल्लिया इस्लामिया, इलाहाबाद विवि, बीएचयू, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ समेत 30 विवि यूपीएससी की तैयारी करवाते हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंजाब में ताबड़तोड़ फायरिंग:ममदोट में गैंगस्टर गुरप्रीत के साथी की कार पर बरसीं गोलियां, गैंगवार की आशंका – One Injured In Shooting Targeting Associate Of Gangster Gurpreet Sekhon In Mamdot In Ferozepur

Toxic Box Office Collection Day 4 Know Total Earnings Of Irumudi And Hanuman Ansh – Entertainment News: Amar Ujala

मोहन भागवत के अमेरिका दौरे की झलकियां:किन बातों पर आरएसएस प्रमुख का जोर, ओवैसी-कांग्रेस की प्रतिक्रिया क्या? – Mohan Bhagwat America Visit: Rss Chief’s Key Remarks On Hinduism, Unity And Religious Diversity

आज का राशिफल 30 अगस्त:मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के साथ मिल सकती है बड़ी खुशखबरी – Today Prediction Horoscope Of 30 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

जूरी के सामने क्यों घबराए जुकरबर्ग?:ड्रग तस्करों से तुलना ने बढ़ाई मुश्किलें, मेटा में क्या बदलाव होंगे? – Meta $17.1 Billion Settlement: Why Did Zuckerberg Fear A Massive Trial Over Teen Social Media Addiction?

एक्सप्लेनर:क्या है इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़ा नया विवाद, समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल? – New Controversy Linked To ‘india’s Got Latent’? What Sparked The Row Over Samay Raina’s Comedy Show?

Leave a Comment