लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

DC vs CSK Playing 11: लुंगी एनगिडी 100 प्रतिशत फिट, क्या चेन्नई में भी होगा कोई बदलाव; जानिए DC और CSK की संभावित XII

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण का 48वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. 7 बजे टॉस होगा. 26 अप्रैल को चोटिल हुए लुंगी एनगिडी आज के मुकाबले में खेल सकते हैं, वह 100 प्रतिशत फिट हैं. वहीं आज भी एमएस धोनी नहीं खेलेंगे, वह तो टीम के साथ दिल्ली भी नहीं आए हैं. जानिए आज दोनों टीमें किस प्लेइंग 11 के साथ खेल सकती है, इम्पैक्ट प्लेयर कौन हो सकता है.

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम ने पिछले 5 में से 4 मैच गंवाए हैं. पंजाब के खिलाफ टीम 265 के लक्ष्य को डिफेंड नहीं कर पाई, तो अगले ही मैच में टीम 75 रनों (RCB के खिलाफ) पर ढेर हो गई. ये दोनों ही मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए थे.

दिल्ली कैपिटल्स 8 अंक, -0.895 की नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में 7वें स्थान पर है. चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 9 में से 4 ही मैच जीते हैं, उनके भी 8 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट बेहतर (+0.005) है और इसी वजह से तालिका में छठे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें- ‘मैं 102 किलो का था… मोटापे की वजह से पिता ने भी…,’ पर्ची निकालने वाले रघु शर्मा ने मैच के बाद बताई संघर्ष की कहानी

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली ने कंफर्म किया है कि लुंगी एनगिडी पूरी तरह फिट हैं. उन्हें 26 अप्रैल को गर्दन और सर में चोट लगी थी. पथुम निसांका केएल राहुल के साथ ओपनिंग को जारी रखेंगे. डेविड मिलर को आज आराम दिया जा सकता है. एनगिडी की जगह काइल जैमीसन को बाहर बिठाया जा सकता है.

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), आकिब नबी, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव. 

इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के बाद अब ये खिलाड़ी मचा रहा बवाल, पहली बॉल पर पहला छक्का, IPL में जोरदार डेब्यू

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

एमएस धोनी टीम के साथ दिल्ली नहीं पहुंचे थे. वह अभी भी पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं. उर्विल पटेल और सरफराज खान में से CSK को किसी एक को चुनना होगा, उर्विल को खिलाया जा सकता है.

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह.

इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश चौधरी.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment