लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

केतन मर्डर केस:सिया ने पहले धीमे जहर से मारने की रची थी साजिश, नाकाम रहने पर बनाई हत्या की योजना – Ketan Murder Case: Siya Plot To Kill Him With Slow Poison Failed, Murder Plan Followed

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा सामने आया है। जांच में पता चला है कि केतन की हत्या की साजिश सीधे किले पर ले जाकर नहीं रची गई थी, बल्कि सबसे पहले उसे धीमा जहर (स्लो पॉइजन) देकर धीरे-धीरे मारने या हमेशा के लिए अपंग बनाने की योजना बनाई गई थी। पुलिस के मुताबिक, जब आरोपियों को ऐसा जहर नहीं मिल सका तो उन्होंने हत्या का दूसरा तरीका अपनाया। इसी बिंदु को अब जांच का सबसे अहम हिस्सा माना जा रहा है।

मनचाहा जहर नहीं मिलने के कारण पूरी नहीं योजना

जांच अधिकारियों का मानना है कि पूरी साजिश की शुरुआत मई 2025 में हुई, जब सिया और चेतन के बीच रिश्ते की बात आगे बढ़ी। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों ने पहले केतन को स्लो पॉइजन देने की योजना बनाई थी, ताकि उसकी मौत स्वाभाविक लगे या वह हमेशा के लिए अपंग हो जाए। लेकिन मनचाहा जहर नहीं मिलने के कारण यह योजना पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद दोनों ने हत्या के दूसरे तरीकों पर काम शुरू किया।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या सिया और चेतन ने केतन की हत्या के लिए किसी सुपारी किलर से संपर्क किया था। सूत्रों के अनुसार, दोनों ने एक व्यक्ति से बात की थी। उसने शुरुआत में हत्या करने की हामी भरी, लेकिन बाद में डर के कारण पीछे हट गया। अब जांच टीम उसे इस मामले का अहम गवाह मान रही हैं। पुलिस को उस होटल की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जहां आरोपियों की उससे कथित मुलाकात हुई थी।

सिया और चेतन ने 025 में खाटू श्याम मंदिर में गुप्त रूप से शादी की थी?

जांच के दौरान एक और अहम पहलू सामने आया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या सिया और चेतन ने वर्ष 2025 में राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में गुप्त रूप से शादी की थी। इस सिलसिले में पुणे ग्रामीण पुलिस की टीम मंदिर पहुंची और वहां की सीसीटीवी फुटेज मांगी है। जांचकर्ताओं को दोनों की कथित शादी की दो तस्वीरें भी मिली हैं, जिनकी सत्यता की जांच की जा रही है।

पुलिस ने लोहागढ़ किले पर 21 वर्षीय एक लॉ स्टूडेंट की मौत के मामले की भी दोबारा जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों को शक है कि केतन की हत्या की योजना उसी घटना से प्रेरित होकर बनाई गई हो सकती है। 18 मार्च 2025 को जिस स्थान से छात्रा की गिरकर मौत हुई थी, उसी इलाके में बाद में केतन की भी जान गई।

जांच में यह भी सामने आया है कि सिया को केतन के ट्रेकिंग के शौक की जानकारी थी। पुलिस का मानना है कि इसी वजह से उसे ट्रेकिंग के बहाने लोहागढ़ किले तक बुलाना आसान रहा। जांचकर्ताओं के मुताबिक, उस इलाके में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं और सामान्य दिनों में लोगों की आवाजाही भी कम रहती है। इससे वारदात के प्रत्यक्षदर्शी मिलने की संभावना बेहद कम रहती है।

सूत्रों के अनुसार, सिया और चेतन 31 मई को घटनास्थल की रेकी करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वहां सेल्फी लीं और वीडियो भी बनाए। पुलिस इन सबूतों की भी जांच कर रही है। जांच में मिले डिजिटल सबूत भी पुलिस के लिए अहम माने जा रहे हैं। आरोपियों की इंटरनेट ब्राउजिंग हिस्ट्री से दो जापानी वीडियो के लिंक मिले हैं। करीब दो-दो घंटे लंबे इन वीडियो में पुलिस पूछताछ के दौरान शांत रहने और सवालों के जवाब देने के तरीके बताए गए हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन वीडियो को किस मकसद से देखा गया था और क्या उनका संबंध कथित साजिश से है।

पुलिस का कहना है कि गुप्त शादी, स्लो पॉइजन की कथित योजना, सुपारी देकर हत्या की कोशिश और डिजिटल सबूतों समेत हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। इन सभी कड़ियों को जोड़कर पूरी साजिश की तस्वीर साफ करने का प्रयास किया जा रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आरोपपत्र में अमेरिकी नागरिक पर यूएपीए नहीं:कांग्रेस ने सरकार को घेरा; पूछा- अमेरिका के दबाव में लिया फैसला? – What Is Pro Quo That India Expects For This Quid: Cong On Nia Not Pressing Terror Charges Against Us National

दिल्ली में मुठभेड़:हिमांशु भाऊ गैंग के तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी; प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में थे वांछित – Three Accused From Himanshu Bhau Gang Arrested After An Encounter In Delhi.

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए फुटपाथ पर चढ़ा दी महिंद्रा थार:मां से कहा- ‘थार लेने का यही फायदा है’, भड़के लोग – Up Man Drives Mahindra Thar On Footpath To Skip Traffic; Internet Slams Driver For Lack Of Civic Sense

श्रीलंका:’संकट में साथ खड़ा रहेगा भारत’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोनों देशों के संबंधों पर क्या-क्या कहा? – India Will Always Stand Firmly With Sri Lanka In Times Of Crisis: Rajnath Singh

सीआरपीएफ कमांडेंट 3000 किमी दूर अटैच:बताया खुली गिरफ्तारी, राष्ट्रपति से की डीआईजी विजिलेंस की शिकायत – Crpf Commandant Attached 3,000 Km Away, Calls It ‘open Arrest’; Complains Against Dig Vigilance To President

धुरंधर:रणवीर सिंह की फिल्म पर तिग्मांशु धूलिया ने साधा निशाना; कहानी पर सवाल उठाते हुए जानिए क्या बोले? – Filmmaker Tigmanshu Dhulia Criticises Ranveer Singh Aditya Dhar Movie Dhurandhar Story

Leave a Comment